श्रद्धापूर्वक मनाया गया आस्था का महापर्व छठ
खगड़िया। अनुमंडल क्षेत्र में आस्था का महापर्व छठ पूजन को लेकर लगातार चहल-पहल बनी रही। बुधवार को उदीयमान सूर्य को अर्घ्य अर्पण के साथ चार दिवसीय छठ पूजन संपन्न हो गया। द्वितीय अर्घ्य अर्पण के बाद वर्तियों ने लगभग 36 घंटे का उपवास तोड़ा।

पूजा को लेकर क्षेत्र की विभिन्न घाटों पर श्रद्धालुओं की भीड़ लगी रही। वहीं कई जगहों पर कृत्रिम घाट निर्माण कर महिलाएं सामुहिक रुप से छठ पूजन करती दिखी। गोगरी, मीरगंज, रामपुर, मुश्किपुर, उसरी आदि घाटों पर छठ पूजन को लेकर काफी भीड़ दिखी। महिलाएं समूह में छठ मैया के पारंपरिक गीत गाती दिखी। कई श्रद्धालु दंडप्रणाम देते हुए घाट तक पहुंचे। हर तरफ बज रहे छठ मैया के गीत व जय छठ मैया के जयकारे की गुंज से संपुर्ण वातावरण भक्तिमय बना रहा। घाटों पर सुरक्षा व्यवस्था को लेकर पुख्ता प्रबंध किए गए थे। प्रशासनिक स्तर पर नियुक्त दंडाधिकारी व पुलिस अधिकारी जवानों के साथ तैनात दिखे। डीसीएलआर सह प्रभारी एसडीओ मो. मुस्तकीम, एसडीपीओ पीके झा, बीडीओ अजय कुमार दास, सीओ कुमार र¨वद्रनाथ लगातार घाटों का भ्रमण कर जायजा लेते रहे। कामास्थान घाट पर भी दंडाधिकारी तैनात दिखे। गहरे पानी वाले घाट पर बेरिके¨टग किया गया था। ताकी पूजा के दौरान लोग गहरे पानी में न जा सके। स्थानीय लोगों व संगठनों द्वारा विभिन्न घाटों व जाने वाले रास्ते पर साफ सफाई के साथ रौशनी की व्यवस्था की गइ थी।