Move to Jagran APP

परबत्ता में महिलाओं ने किया खरना पूजन

खगड़िया। प्रखंड क्षेत्र के सभी पंचायतों में छठ पूजा के दूसरे दिन खरना पूजन किया। परबत्ता में हिन्दू महिलाओं के साथ ही मुस्लिम महिलाएं भी छठ व्रत रखती हैं। जो संप्रादायिक सौहार्द का मिसाल है। सोमवार को विभिन्न जगहों पर महिलाएं की खरना की तैयारी में लगी रही। हर जगह साफ सुथरे स्थानों पर छठ पर्व के खरना पूजन के लिए गेहूं सुखाते नजर आई।

By JagranEdited By: Published: Mon, 12 Nov 2018 10:04 PM (IST)Updated: Mon, 12 Nov 2018 10:04 PM (IST)
परबत्ता में महिलाओं ने किया खरना पूजन
परबत्ता में महिलाओं ने किया खरना पूजन

खगड़िया। प्रखंड क्षेत्र के सभी पंचायतों में छठ पूजा के दूसरे दिन खरना पूजन किया। परबत्ता में हिन्दू महिलाओं के साथ ही मुस्लिम महिलाएं भी छठ व्रत रखती हैं। जो संप्रादायिक सौहार्द का मिसाल है। सोमवार को विभिन्न जगहों पर महिलाएं की खरना की तैयारी में लगी रही। हर जगह साफ सुथरे स्थानों पर छठ पर्व के खरना पूजन के लिए गेहूं सुखाते नजर आई। यहां के पसराहा गांव के रतन देवी, खीराडीह पंचायत के मुखिया हेमा देवी, सरोज देवी ने कहा कि यहां के लोग आस्थापूर्वक पर्व करते हैं। उन्होंने कहा की छठ पूजा में यहां सामाजिक समरसता है। छठ माय आस्था की प्रतीक हैं। बताते चलें कि खीराडीह में दर्जनों मुस्लिम महिलाएं छठ पूजा करती है। इन महिलाओं में लैला खातुन, जैरा खातुन, खैरा खातुन, नसीमा खातुन, मजरूल खातुन, जुबैदा खातुन, पूनम खातुन, किरण खातुन आदि शामिल हैं। ये लोग छठ पर्व की सारी विधि विधान से नहाय खाय के साथ शनिवार को खरना में की है। यहां के पूर्व मुखिया अवध किशोर यादव, मुखिया हेमा देवी बताते है कि एक दर्जन मुस्लिम महिलाएं छठ व्रत वर्षो से कर रही हैं। जदयू के पूर्व सचिव विन्देश्वरी प्रसाद ¨सह भी साफ-सफाई में लगे हुए थे।

loksabha election banner

==========


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.