Move to Jagran APP

घाटों पर साफ-सफाई का काम शुरू

खगड़िया। छठ महापर्व को लेकर श्रद्धा और भक्ति की गंगा प्रवाहित हो रही है। घाट-बाट की साफ सफाई शुरू हो गई है। चहुं ओर उत्साह और उल्लास है। शुक्रवार को नगर सभापति सीता कुमारी ने नप क्षेत्र अंतर्गत बलुआही घाट, अघोरी स्थान घाट, अड्डा घाट (छठ मंदिर घाट), धोबी घाट (गायत्री मंदिर घाट), सीढ़ी घाट, दाननगर घाट एवं राजेंद्र सरोवर का निरीक्षण किया।

By JagranEdited By: Published: Fri, 09 Nov 2018 07:55 PM (IST)Updated: Fri, 09 Nov 2018 07:55 PM (IST)
घाटों पर साफ-सफाई का काम शुरू
घाटों पर साफ-सफाई का काम शुरू

खगड़िया। छठ महापर्व को लेकर श्रद्धा और भक्ति की गंगा प्रवाहित हो रही है। घाट-बाट की साफ सफाई शुरू हो गई है। चहुं ओर उत्साह और उल्लास है। शुक्रवार को नगर सभापति सीता कुमारी ने नप क्षेत्र अंतर्गत बलुआही घाट, अघोरी स्थान घाट, अड्डा घाट (छठ मंदिर घाट), धोबी घाट (गायत्री मंदिर घाट), सीढ़ी घाट, दाननगर घाट एवं राजेंद्र सरोवर का निरीक्षण किया।

loksabha election banner

नप सभापति ने बताया कि दाननगर घाट की साफ सफाई कार्य पूरा कर लिया गया है।सबसे ज्यादा गंदगी सीढ़ी घाट पर है। यहां नगर परिषद की ओर से साफ सफाई कार्य जारी है। विभिन्न घाटों के पहुंच पथ पर बन आए गड्ढे को ठीक किया जा रहा है। छठ पर्व के पूर्व सभी घाटों की सफाई पूरी कर ली जाएगी। सभी घाट पर पर्याप्त रोशनी की व्यवस्था रहेगी। घाटों पर नगर परिषद के कर्मी मौजूद रहेंगे। इस मौके पर नगर परिषद के उप सभापति सुनील कुमार पटेल, सशक्त स्थायी समिति के सदस्य चंद्रशेखर कुमार, नगर पार्षद रणवीर कुमार, हेमा भारती, विजय यादव, दीपक चंद्रवंशी, जितेंद्र गुप्ता, पूर्व पार्षद पप्पू यादव, तदर्थ समिति के अध्यक्ष विनोद कुमार उर्फ गुगु यादव, समाजसेवी कुंज बिहारी पासवान, मो. नसीम उद्दीन, प्रभारी स्वच्छता निरीक्षक राजीव रंजन एवं छठ घाट प्रभारी अमरनाथ झा उपस्थित थे।

== ====

शिशवा घाट खतरनाक घोषित

संवाद सूत्र, अलौली (खगड़िया): अलौली प्रखंड के अधिकांश प्रमुख घाट कोसी, बागमती और कमला नदी किनारे अवस्थित है। प्रशासन की ओर से छठ महापर्व को लेकर 22 घाटों को चिन्हित किया गया है। अलौली सीओ राजीव रंजन श्रीवास्तव ने बताया कि 22 घाटों में शिशवा घाट खतरनाक घोषित किया गया है। यह घाट कोसी नदी पर अवस्थित है। इस घाट पर छठ पूजा नहीं होगी। बताते चले कि शिशवा घाट पर रामपुर अलौली पंचायत की आधी आबादी छठ करती रही है। अब यहां के लोग एक किलोमीटर दूर गढ़ घाट पर जाकर अ‌र्घ्य देंगे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.