संवैधानिक मूल्यों पर आघात किया जा रहा है: धीरेंद्र झा
खगड़िया। भाकपा (माले) की ओर से 'भाजपा भगाओ देश बचाओ' अभियान के तहत एक दिवसीय कार्यकर्ता कन्वेंशन शुक
खगड़िया। भाकपा (माले) की ओर से 'भाजपा भगाओ देश बचाओ' अभियान के तहत एक दिवसीय कार्यकर्ता कन्वेंशन शुक्रवार को गौड़ा शक्ति विद्यालय के सभागार में आयोजित किया गया। कन्वेंशन को संबोधित करते हुए भारतीय खेत एवं ग्रामीण मजदूर सभा के राष्ट्रीय महासचिव सह माले के पोलित ब्यूरो सदस्य धीरेन्द्र झा ने कहा कि आज देश की हजारों वर्षों की विरासत खतरे में है। संवैधानिक मूल्यों पर आघात किया जा रहा है। म•ादूरों, किसानों, छात्र-नौजवानों, आदिवासियों और महिलाओं पर हमले बढ़े हैं। माले नेता ने केंद्र सरकार पर जमकर हमला बोला। कहा, केंद्र सरकार की नीतियां कॉरपोरेट को फायदा पहुंचाने वाली है। उन्होंने कहा कि भाजपा को भगाने के अभियान को जन- जन तक पहुंचाना है। वहीं जन सरोकार आधारित जन विकल्प के एजेंडा को आगे बढ़ाना है। कन्वेंशन को माले के जिला संयोजक अरुण कुमार दास, माले नेता सुभाष ¨सह, किसान नेता अभय कुमार वर्मा आदि ने संबोधित किया। मौके पर गो¨वद कुमार, विवेक कुमार आदि मौजूद थे।