नव निर्मित पुलिया हुआ क्रेक, सड़क के फ्लैंक में नहीं डाली गई मिट्टी
खगड़िया। मुख्यमंत्री ग्राम सड़क योजना के तहत बन्नी-समसपुर पंचायत की सीमा से धरमपुर-बन्नी तक बन
By JagranEdited By: Published: Mon, 18 Nov 2019 07:33 PM (IST)Updated: Tue, 19 Nov 2019 06:16 AM (IST)
खगड़िया। मुख्यमंत्री ग्राम सड़क योजना के तहत बन्नी-समसपुर पंचायत की सीमा से धरमपुर-बन्नी तक बनी सड़क का निरीक्षण रात में वरीय अधिकारियों के द्वारा किए जाने से ग्रामीणों में आक्रोश है। ग्रामीण कुंदन कुमार सिंह, दिनेश सिंह, मोहन सिंह आदि ने इसको लेकर आपत्ति जताई है। उन्होंने डीएम से सड़क निरीक्षण की मांग की है।
ग्रामीणों ने बताया कि सड़क निर्माण में संवेदक ने अनियमितता बरती है। फ्लैंक में मिट्टी तक नहीं डाली गई। जबकि यह बाढ़ क्षेत्र है। नव निर्मित पुलिया भी क्रेक कर गया है।
इस संबंध में गोगरी एसडीओ सुभाषचंद्र मंडल ने कहा कि ग्रामीण अगर लिखित शिकायत करेंगे, तो कार्यवाही की जाएगी।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें