गन्ना किसानों का एक दिवसीय कार्यशाला आयोजित
खगड़िया। मध्य विद्यालय राजधाम में बुधवार को गन्ना किसान समिति महेशखूंट सेंटर के बैनर तले एक दिवसीय कार्यशाला का आयोजन किया गया। कार्यशाला की अध्यक्षता रविन्द्र ¨सह ने की। कार्यशाला में उपस्थित हसनपुर चीनी मील के वरीय केन प्रबंधक केके मंडल ने गन्ना किसानों का हौसला बढ़ाते हुए कहा कि मील द्वारा किसानों को मिलने वाली तमाम सुविधाएं यहां के किसानों को भी मिलेगी।
खगड़िया। मध्य विद्यालय राजधाम में बुधवार को गन्ना किसान समिति महेशखूंट सेंटर के बैनर तले एक दिवसीय कार्यशाला का आयोजन किया गया। कार्यशाला की अध्यक्षता रविन्द्र ¨सह ने की। कार्यशाला में उपस्थित हसनपुर चीनी मील के वरीय केन प्रबंधक केके मंडल ने गन्ना किसानों का हौसला बढ़ाते हुए कहा कि मील द्वारा किसानों को मिलने वाली तमाम सुविधाएं यहां के किसानों को भी मिलेगी। किसानों की समस्याओं का समाधान भी किया जाएगा। उन्होंने कहा कि 24 नवंबर से मील चालू हो रहा है। एक दिसंबर से महेशखूंट केंद्र से माल का उठाव कर हसनपुर भेजा जाएगा। इस मौके पर गन्ना उत्पादन के क्षेत्र में बिहार व भारत सरकार से पुरस्कृत शकरपुरा के प्रगतिशील
किसान कृष्णदेव राय ने कम लागत में गन्ने का अधिक उत्पादन प्राप्त करने से संबंधित जानकारी दी। उन्होंने गन्ने की मिश्रित खेती के तहत एक कट्ठा जमीन में 40 ¨क्वटल गन्ने के साथ 20 मन आलू के उत्पादन की चर्चा की। रविन्द्र ¨सह ने कहा कि यहां की मिट्टी के लिए गन्ने का प्रभेद सीओ-239 उपयुक्त है। इस अवसर पर विनय कुमार वरुण, विनोद यादव, उमेश यादव, जय प्रकाश ¨सह, कपिलदेव पासवान, विजय कुमार रंजन, धर्मेन्द्र कुमार ¨सह, मनीष कुमार, रंजीत कुमार आदि ने भी कार्यशाला को संबोधित किया।