खरीफ महाभियान में किसानों ने नाराजगी प्रकट की
खगड़िया। प्रखंड में उन्नत पैदावार को लेकर शनिवार को जनता इंटर विद्यालय मानसी के प्रांगण मे
खगड़िया। प्रखंड में उन्नत पैदावार को लेकर शनिवार को जनता इंटर विद्यालय मानसी के प्रांगण में एक दिवसीय खरीफ महाभियान सह महोत्सव कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में प्रखंड के विभिन्न पंचायत से आए किसानों को उन्नत खेती के गुर सिखाए गए। कार्यक्रम के दौरान दर्जनों किसानो ने प्रखंड कृषि पदाधिकारी के विरूद्ध नाराजगी जाहिर करते हुए क्षोभ व्यक्त किया। किसानों का आरोप था कि प्रखंड कृषि पदाधिकारी आशुतोष कुमार किसानों की समस्या सुनते ही नहीं। क्षेत्र में नजर भी नहीं आते है। कृषि संबंधित कार्यक्रम में शामिल होकर कोरम को पूरा कर लेते हैं। इस दौरान विधायक पूनम देवी यादव ने किसानों की समस्या को देखते हुए सरकार द्वारा चलाई जा रही कृषि योजना के बारे में जानकारी दी। बोले, बीज रथ वाहन विभिन्न पंचायत में जाकर किसानों को उन्नत खेती का गुर सीखाने का काम करेगी। प्रखंड प्रमुख बलवीर चांद ने कहा कि किसानों को आत्मनिर्भर बनाने के लिए पंचायत स्तर पर प्रत्येक माह किसान मेला का आयोजन की तिथि निर्धारित की गई है। मौके पर सहायक अनुमंडल कृषि पदाधिकारी राजकुमार ¨सह, कृषि वैज्ञानिक जितेन्द्र कुमार, उपप्रमुख हीरालाल यादव, मुखिया संजीव कुमार, नरेश प्रसाद सहनी, अर¨वद यादव, उपमुखिया कुंदन कुमार यादव, सरपंच मनोज कुमार साह, जदयू नेता राजनीति प्रसाद ¨सह, किसान बसंत ¨सह, दयानंद यादव, राकेश कुमार आदि उपस्थित थे।
=== ===