भारत बंद के सर्मथन में सड़क पर उतरे लोग
खगड़िया। भीम आर्मी की ओर से आहूत भारत बंद का परबत्ता प्रखंड क्षेत्र में मिलाजुला असर रहा।
By JagranEdited By: Published: Sun, 23 Feb 2020 09:54 PM (IST)Updated: Mon, 24 Feb 2020 06:13 AM (IST)
खगड़िया। भीम आर्मी की ओर से आहूत भारत बंद का परबत्ता प्रखंड क्षेत्र में मिलाजुला असर रहा। मड़ैया बाजार में बंद के समर्थन में लोग सड़क पर उतरे। आरक्षण बचाओ, संविधान बचाओ के नारे जमकर लगे। वंचित समाज विकास मंच, राष्ट्रीय जनता दल, अति पिछड़ा अधिकार मंच के कार्यकर्ताओं ने मड़ैया बाजार में जुलूस निकाला तथा जमकर नारेबाजी की। जुलूस का नेतृत्व नवीन कुमार कर रहे थे। इस मौके पर कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए केंद्र सरकार पर जमकर हमला बोला। गरीबों, वंचितों से संगठित होने का आह्वान किया। इस अवसर पर राजद के विक्रम कुमार, अति पिछड़ा अधिकार मंच के दिवाकर शर्मा आदि मौजूद थे।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें