बाढ़ के पानी में डूबने से युवक की मौत
खगड़िया। गोगरी थाना क्षेत्र के मुश्किपुर कोठी में जीएन तटबंध के पास बाढ़ के पानी में डूबने
खगड़िया। गोगरी थाना क्षेत्र के मुश्किपुर कोठी में जीएन तटबंध के पास बाढ़ के पानी में डूबने से एक किशोर की मौत हो गई। मृतक मुश्किपुर कोठी निवासी मुनेश्वर यादव का 22 वर्षीय पुत्र संजीव कुमार है।
शुक्रवार सुबह संजीव अपने साथियों के साथ जीएन तटबंध मुश्किपुर कोठी के समीप बाढ़ के पानी में स्नान करने गया था। जहां गहरे पानी में चले जाने से वह डूब गया। स्थानीय लोगों ने उसे बाहर निकाला तथा रेफरल अस्पताल गोगरी पहुंचाया। यहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। घटना के बाद परिजनों में कोहराम मचा हुआ है। मुश्किपुर कोठी में मातम पसर गया है। गोगरी सीओ कुमार रविद्रनाथ ने घटना की पुष्टि करते हुए कहा कि बाढ़ के पानी में स्नान के दौरान डूबने से संजीव कुमार की मौत हुई है। मृतक के परिजन को सरकारी नियमानुसार सहायता दिया जाएगा।