विषहरी पूजा की धूम चरम पर, उमड़ रही भीड़
कटिहार। तीन दिवसीय विषहरी पूजा सह मेला का आयोजन ब्रह्मचारी मैदान में किया गया। मेला का उद
By JagranEdited By: Published: Fri, 21 Sep 2018 01:31 AM (IST)Updated: Fri, 21 Sep 2018 01:31 AM (IST)
कटिहार। तीन दिवसीय विषहरी पूजा सह मेला का आयोजन ब्रह्मचारी मैदान में किया गया। मेला का उदघाटन एमएलसी अशोक अग्रवाल ने किया। इस मौके पर उन्होंने कहा कि यह पूजनोत्सव सह मेला शहर का बड़ा सांस्कृतिक व धार्मिक धरोहर है। इस दौरान उन्होंने ब्रह्मचारी मैदान को मिनी पार्क या मिनी मैदान के रुप में विकसित करने की बात कही। उन्होंने लगातार कई वर्षों से मेले का आयोजन होने से इसकी प्रसिद्धि लगातार बढ़ रही है और भक्तों का काफी जुटान हो रहा है। इस मौके पर आलोक वर्मा, राजेश पासवान, राजीव कुमार, रितेश यादव, ¨पटू पासवान, दीपक कुमार, पैटर यादव, राम पासवान, वशिष्ठ पासवान, गोलू कन्हैया सहित कई अन्य लोग मौजूद थे।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें