महज गंगा जल पीकर नवरात्रा करते हैं फलका के जय कृष्ण
कटिहार। फलका प्रखंड क्षेत्र के बिदटोली ग्राम निवासी जयकृष्ण ठाकुर मां दुर्गा के प्रति असीम आस्
कटिहार। फलका प्रखंड क्षेत्र के बिदटोली ग्राम निवासी जयकृष्ण ठाकुर मां दुर्गा के प्रति असीम आस्था है। 50 वर्षीय जय कृष्ण ठाकुर नवरात्रा के आगमन के पांच दिन पूर्व ही अन्न त्याग देते हैं। इस दौरान दसवीं पूजा तक बिल्कुल ही अन्य ग्रहण करना छोड़ देते हैं। वे केवल एक वक्त गंगाजल का सेवन करते हैं। माता दुर्गा के परम भक्त नवरात्रा के आगमन के पांच दिन पहले बटेश्वर जाकर गंगा के तट पर पांच दिनों तक रह कर पूजा अर्चना करते हैं। तदोपरांत गंगा स्नान कर घर लौटते हैं। प्रथम पूजा से ही उपवास रखते हुए दसवीं तक दुर्गा माता की पूजा अर्चना में लीन रहते हैं। दशमी पूजा समाप्त होने के बाद फिर बटेश्वर गंगा घाट पर जाकर स्नान कर लौटते हैं, उसके बाद ही अन्य ग्रहण करते हैं। दुर्गा भक्त जय कृष्ण ठाकुर ने बताया कि वे पिछले 15 साल से बिना अन्न ग्रहण किए दुर्गा माता की पूजा अर्चना करते आ रहे हैं। इससे पहले वे पूर्णिया जिले के माली जा कर पूजा अर्चना किया करते थे। मगर माली दूर होने के कारण पिछले 15 साल से पकड़िया स्थित दुर्गा मंदिर में ही पूजा अर्चना कर रहे हैं। बहरहाल जय कृष्ण ठाकुर की अपार व असीम आस्था श्रद्धा से वशीभूत होकर व बिना अन्न ग्रहण के किये जा रहे पूजा अर्चना की क्षेत्र में चर्चा का विषय बना हुआ है।