बारसोई थानाध्यक्ष सहित 19 पुलिस पदाधिकारी इधर से उधर
कटिहार। पुलिस अधीक्षक विकास कुमार ने 19 पुलिस पदाधिकारियों का स्थानांतरण संबंधी जिलादेश
कटिहार। पुलिस अधीक्षक विकास कुमार ने 19 पुलिस पदाधिकारियों का स्थानांतरण संबंधी जिलादेश जारी किया है। बारसोई के थानाध्यक्ष मोहन कुमार को बारसोई अंचल का पुलिस निरीक्षक, नियंत्रण कक्ष सामान्य शाखा के पुलिस निरीक्षक टूनटून पासवान को त्वरित विचारण कोषांग का प्रभारी तथा त्वरित विचारण कोषांग के प्रभारी चंद्र प्रकाश को बारसोई का नया थानाध्यक्ष बनाया है। पुलिस केंद्र से पुलिस अवर निरीक्षक उपेंद्र ¨सह को नगर थाना का जेएसआई अनुसंधान शाखा, पुलिस अवर निरीक्षक फसी अहमद को पोठिया ओपी में अवर निरीक्षक, पुलिस अवर निरीक्षक कमलेश केशव ¨सह को पुलिस केंद्र से सेमापुर ओपी का जेएसआई, अवर निरीक्षक अरुण कुमार को पुलिस केंद्र से मुफस्सिल थाना का जेएसआई, अवर निरीक्षक दीप नारायण मंडल को पुलिस केंद्र से कदवा थाना का जेएसआई, अवर निरीक्षक महताब आलम को कोढ़ा थाना से मुफस्सिल थाना का जेएसआई, अवर निरीक्षक रंजन कुमार ¨सह को पुलिस केंद्र से नगर थाना का जेएसआई बनाया गया है। अवर निरीक्षक रामसुरत राय को पुलिस केंद्र से कोढ़ा थाना में जेएसआई, सहायक अवर निरीक्षक रंधीर कुमार हिमांशु को सेमापुर ओपी से कोढ़ा थाना में अनुसंधान शाखा, सहायक अवर निरीक्षक सुरेश प्रसाद ¨सह को बरारी थाना से सुधानी ओपी विधि व्यवस्था शाखा, सहायक अवर निरीक्षक गिरिजा राम को सुधानी ओपी से सहायक थाना विधि व्यवस्था, सहायक अवर निरीक्षक अर¨वद कुमार ¨सह को सेमापुर ओपी से बलिया बैलोन थाना अनुसंधान शाखा, सहायक अवर निरीक्षक भगीरथ रजक को कुर्सेला थाना से मनसाही थाना विधि व्यवस्था शाखा, सहायक अवर निरीक्षक मोहन कुमार चौधरी को पुलिस केंद्र से अमदाबाद थाना अनुसंधान शाखा तथा सहायक अवर निरीक्षक शशि कुमार को कोढ़ा थाना से मनिहारी थाना विधि व्यवस्था शाखा में पदस्थापित किया गया है। एसपी ने स्थानांतरित पुलिस पदाधिकारियों को अविलंब पदस्थापना वाले स्थान पर योगदान करने का निर्देश दिया है।