मांद में मिट्टी देने के दौरान जहरीले सांप ने काटा, मौत
कटिहार। गुरुवार की सुबह करीब छह बजे फलका प्रखंड के पोठिया बाजार निवासी 45 वर्षीय व्यक्ति
कटिहार। गुरुवार की सुबह करीब छह बजे फलका प्रखंड के पोठिया बाजार निवासी 45 वर्षीय व्यक्ति सर्प दंश का शिकार हो गया। स्वजनों द्वारा उसे उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र फलका लाया गया, लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। चिकित्सकों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया।
जानकारी के अनुसार, सुनील पासवान सुबह करीब छह बजे गोड़ीयड बहियार स्थित अपने कामत पर मवेशियों को चारा देने गया था। मवेशियों को चारा देने के उपरांत कामत पर चूहा का मांद देख वह उसमें मिट्टी देकर उसे नंगे हाथ से भरने लगा। इसी दौरान मांद में मौजूद जहरीले सांप ने उसे काट लिया। घटना से मृतक की पत्नी सीता देवी का रो-रो कर बुरा हाल था। वहीं समिति सदस्य प्रदीप प्रभा, नरेश केसरी, प्रकाश गुप्ता सहित अन्य लोगों ने स्थानीय प्रशासन से मृतक के स्वजनों को मुआवजा देने की मांग की है।