अनियमित विद्युत आपूर्ति के विरोध में ग्रामीणों ने किया सड़क जाम
कटिहार। बिजली की अनियमित आपूर्ति से आक्रोशित ग्रामीणों ने शुक्रवार को बड़झल्ला के समीप एन
By JagranEdited By: Published: Fri, 18 Sep 2020 10:01 PM (IST)Updated: Fri, 18 Sep 2020 10:01 PM (IST)
कटिहार। बिजली की अनियमित आपूर्ति से आक्रोशित ग्रामीणों ने शुक्रवार को बड़झल्ला के समीप एनएच 81 सड़क मार्ग को जाम कर दिया। जाम के कारण एनएच के दोनों ओर वाहनों की लंबी कतार लग गई। आक्रोशित ग्रामीणों ने बताया कि बिजली की अनियमित आपूर्ति से लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
विभागीय अधिकारियों का ध्यान कई बार इस ओर आकृष्ट कराया गया। लेकिन समस्या जस की तस बनी हुई है। सड़क जाम की सूचना मिलते ही प्राणपुर थानाध्यक्ष राजीव कुमार झा दल बल के साथ मौके पर पहुंचे। थानाध्यक्ष ने आक्रोशित ग्रामीणों को समझा बुझाकर जाम खत्म कराया। एक घंटे से अधिक समय तक बांस बल्ला लगाकर लोगबों ने सड़क जाम रखा। विभागीय अभियंता से बात कर थानाध्यक्ष ने विद्युत आपूर्ति बहाल कराई।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें