तीन दिवसीय यज्ञ के आयोजन से माहौल भक्तिमय
कटिहार। प्रखंड के धरहण पंचायत के पकड़िया गांव में तीन दिवसीय महारुद्र यज्ञ का आयोजन किय
By JagranEdited By: Published: Tue, 17 Jul 2018 09:49 PM (IST)Updated: Tue, 17 Jul 2018 09:49 PM (IST)
कटिहार। प्रखंड के धरहण पंचायत के पकड़िया गांव में तीन दिवसीय महारुद्र यज्ञ का आयोजन किया गया। यज्ञ के आयोजन से माहौल भक्तिमय बना रहा। इस दौरान विभिन्न देवी देवताओं की प्रतिमा स्थापित कर विधिवत पूजा अर्चना की गई। यज्ञ को लेकर यज्ञ स्थल पर श्रद्धालुओं की भीड़ जुटी रही। कमेटी के अध्यक्ष रामानंद मंडल व गोवर्द्धन मंडल ने बताया की ग्रामीणों के सहयोग से यज्ञ व संकीर्तन का आयोजन किया गया है। यज्ञ को लेकर िविभिन्न धार्मिक अनुष्ठान का आयोजन किया जा रहा है। आयोजन को सफल बनाने में राजेंद्र प्रसाद मंडल, प्रदीप मंडल, जवाहर मंडल, हेमंत ठाकुर, मधुकर कुमार, विश्वजीत कुमार, विकास कुमार, गुरुदेव यादव सहित ग्रामीण जुटे रहे।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें