गुरु की भक्ति से होता है संपूर्ण पापों का नाश : केदार बाबा
कटिहार। शहर के गामी टोला स्थित सत्संग मंदिर प्रांगण में महर्षि मेंहीं सेवा समिति द्वारा समार
कटिहार। शहर के गामी टोला स्थित सत्संग मंदिर प्रांगण में महर्षि मेंहीं सेवा समिति द्वारा समारोहपूर्वक 11वां स्थापना दिवस मनाया गया। इस मौके पर भागलपुर के कुप्पा घाट से पधारे केदार बाबा द्वारा प्रवचन दिया गया। उन्होंने कहा कि गुरु की भक्ति से संपूर्ण पापों का विनाश होता है। गुरु की भक्ति करने से मनुष्य को आत्म ज्ञान की प्राप्ति होती है। संत द्वारा बताए गए उपदेश के अनुग्रहण से मनुष्य को धर्म की प्राप्ति होती है और संपूर्ण पापों का विनाश होता है। उन्होंने कहा कि मनुष्य को अपने गुरु की बिना किसी लालच के भक्ति करने से ईश्वर की प्राप्ति होती है। मनुष्य एवं ईश्वर के बीच के संबंधों को जोड़ने का उपाय गुरु की वाणी है। बिना गुरु के ज्ञान से मनुष्य को सतगति कभी प्राप्त नहीं हो सकता है। उन्होंने कहा कि भगवान भी अपने मनुष्य रूप के लीला में गुरु का ही महत्व दिया है। भगवान भी सर्वप्रथम अपने गुरु की पूजा अर्चना के बाद ही संतुष्ट होते हैं। मनुष्य का प्रारंभिक गुरु उनके माता-पिता होते हैं। जिन्हें हर मनुष्य को आजीवन पूजना चाहिए। इस सत्संग को सफल बनाने में समिति के अध्यक्ष सुरेश अग्रवाल, बैजू पोद्दार, घोगमल डोकानियां, काशी राम गोयनका, पृथ्वी चंद्र महतो, राजा गुप्ता, तिलक अग्रवाल आदि जुटे रहे।