श्रद्धालुओं की सेवा में नहीं रहेगी कमी: विधान पार्षद
कटिहार। शहर के विजय बाबू पोखर छठ घाट का विधान पार्षद अशोक अग्रवाल ने निरीक्षण किया।
कटिहार। शहर के विजय बाबू पोखर छठ घाट का विधान पार्षद अशोक अग्रवाल ने निरीक्षण किया। विधान पार्षद ने छठ घाट का निरीक्षण कर साफ सफाई का जायजा लिया। बता दें कि इस छठ घाट पर काफी संख्या व्रती छठ मनाने को पहुंचते हैं। श्रद्धालुओं की समस्या के निदान को लेकर विधान पार्षद ने निरीक्षण के दौरान संबंधित कर्मचारियों एवं विजय स्पोर्टिंग क्लब के सदस्यों को कई सुझाव दिए। उन्होंने कहा कि साफ सफाई को जल्द से जल्द पूरा कर लिया जाए ताकि आने जाने वाले श्रद्धालुओं को किसी भी प्रकार की परेशानी न हो। विधान पार्षद अशोक अग्रवाल ने बिजली विभाग के पदाधिकारियों को भी फोन कर घाट के चारों तरफ बिजली की पूर्ण व्यवस्था को दुरुस्त करने को कहा। उन्होंने कहा कि छठ पर्व पूरे बिहार का महत्वपूर्ण त्योहार है इस त्योहार में काफी संख्या में लोग शामिल होते हैं। उन्होंने क्लब के सदस्यों को भी इस बात के लिए आश्वस्त किया कि व्रतियों को यहां किसी प्रकार की परेशानी नहीं होने दी जाएगी। उन्होंने कहा कि श्रद्धालुओं की खिदमत में कोई कमी नहीं रहेगी। इस मौके पर चेंबर अध्यक्ष विश्वनाथ मुकीम, भाजपा जिलाध्यक्ष मनोज राय, विजय स्पोर्टिंग क्लब के अध्यक्ष विकास ¨सह, सुनील ¨सह आदि मौजूद थे।