नोटबंदी का दंश अब भी भोग रहा देश: कांग्रेस
कटिहार। केंद्र सरकार द्वारा किए गए नोटबंदी के दो वर्ष पूरा होने पर जिला कांग्रेस कमेटी
कटिहार। केंद्र सरकार द्वारा किए गए नोटबंदी के दो वर्ष पूरा होने पर जिला कांग्रेस कमेटी द्वारा समाहरणालय के समक्ष धरना प्रदर्शन किया गया। धरना-प्रदर्शन की अगुवाई जिलाध्यक्ष प्रेम राय ने किया। इस अवसर पर पार्टी नेताओं ने नोटबंदी को काला कानून बताते हुए कहा कि इसका दंश अब भी पूरा देश भोग रहा है। कोढ़ा विधायक पूनम पासवान ने कहा कि केंद्र सरकार के नोटबंदी के निर्णय से पूरा देश हतप्रभ रह गया था। इस काला कानून का दंश अब तक देश की जनता झेल रही है। नोटबंदी सरकार के तानाशाही रवैए का प्रमाण है। केंद्र सरकार सत्ता के नशे में चूर है। यह सरकार पूंजीपतियों की सरकार है। भाजपा सरकार गरीबों, किसानों, दलितों को अनदेखी कर रही है। इस सरकार के राज में देश की आर्थिक स्थिति चरमरा गयी है। अन्य वक्ताओं ने भी केन्द्र की नीतियों की जमकर आलोचना की। इस अवसर पर तौकीर आलम, विनोद यादव, संजर अली आजाद, प्रभु लाल पासवान, अरूण यादव, राकेश यादव, शिकंदर मंडल, शाहिद ¨हदूस्तानी, शहनवाज खान, तबरेज आलम, संगीता लांबा, सगीर आलम, मुख्तार आलम, सौरभ कुमार, अजहर आलम, अंसार काजमी, विक्रम पासवान सहित कई अन्य नेताओं ने अपने विचार व्यक्त किए।