Move to Jagran APP

रौतारा में दहेज के खिलाफ निकली रैली

कटिहार। दहेज प्रथा के विरुद्ध दैनिक जागरण के अभियान से प्रेरित रौतारा वासियों द्वारा भी जागरूकता रैली निकाली गई।

By JagranEdited By: Published: Fri, 24 Nov 2017 09:47 PM (IST)Updated: Fri, 24 Nov 2017 09:47 PM (IST)
रौतारा में दहेज के खिलाफ निकली रैली
रौतारा में दहेज के खिलाफ निकली रैली

कटिहार। दहेज प्रथा के विरुद्ध दैनिक जागरण के अभियान से प्रेरित रौतारा वासियों द्वारा भी जागरूकता रैली निकाली गई। रैली में स्कूली बच्चों के साथ काफी संख्या में स्थानीय जन प्रतिनिधियों व समाजसेवियों ने भाग लिया। रौतारा स्कूल की प्रधानध्यापक उर्मिला गुप्ता, मधू कुमारी, मुखिया अर्चना देवी, अखिलेश ¨सह, संतोष ¨सह, मु. सफराज, मिढू मंडल, गौतम पोद्दार, मनोज मंडल, अनूज मिश्रा, वरूण ¨सह, राजवाड़ा मुखिया प्रतिनिधि मनोज चौहान, कोलासी मंडल, मिथलेश गुप्ता, रोहित कुमार ¨सह आदि की अगुवाई में यह रैली निकाली गई। रौतारा के स्कूली छात्र-छात्राओं ने इसमें बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया। इस दौरान दहे•ा के खिलाफ जमकर नारेबाजी की गई। इस दौरान रौतारा भाजपा पंचायत अध्यक्ष मिथलेश ¨सह ने बच्चियों को संबोधित करते हुए कहा कि दहेज लेना एवं देना दोनों कानूनन अपराध है। अगर बच्चियां इसके विरोध में कदम बढ़ाएं तो समाज से इस कुरीति को मिटाया जा सकता है। वही मुखिया प्रतिनिधि करुन साह ने दहेज लेने वाले विवाह में शामिल नहीं होने का अनुरोध किया। बाद में बच्चियों एवं मौजूद लोगों को दहेज ना लेने एवं देने की शपथ भी दिलाई गई।

loksabha election banner

Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.