मांगों को लेकर आज से हड़ताल पर रहेंगे पीडीएस डीलर
कटिहार। प्रखंड फेयर प्राइस डीलर्स एसोसिएशन की बैठक सुशील कुमार सिन्हा की अध्यक्षता में हु
कटिहार। प्रखंड फेयर प्राइस डीलर्स एसोसिएशन की बैठक सुशील कुमार सिन्हा की अध्यक्षता में हुई। बैठक में डीलरों ने लॉकडाउन के दौरान पॉश मशीन से खाद्यान्न और केरोसिन नहीं बांटने को लेकर चर्चा की। डीलरों ने कहा कि एक तरफ सरकार सामाजिक दूरी बरतने का निर्देश देती है तो दूसरी तरफ पॉश मशीन में अंगूठा लगवाने को बाध्य किया जाता है। वहीं प्रशासन मास्क, सेनिटाइजर जैसी अति आवश्यक वस्तुएं भी उपलब्ध नहीं करा रही है। जिला एसोसिएशन की मांग पर जिला प्रशासन की ओर से बताया जाता है कि इस मद में विभाग से आवंटन प्राप्त नहीं है, आवंटन प्राप्त होने पर उपलब्ध कराया जाएगा। बैठक की जानकारी देते हुए मनोज कुमार प्रसाद ने बताया कि सर्वसम्मति से डीलरों ने 22 जुलाई से अनिश्चितकालीन हड़ताल पर रहेंगे। कहा कि पॉश मशीन से वितरण करना कोरोना संक्रमण को निमंत्रण देना है। बैठक में हीरालाल साह, परवेज आलम, कमल साह, ब्रहमानंद साह, भोला प्रसाद साह, गयानाथ मंडल, शेख मकबूल, मनीषा कुमारी, गोविद साह, राजकुमार साह, पक्कू टूड्डू, कृष्ण चंद्र प्रसाद, कल्याणी कुमारी, कैयूम आलम सहित अन्य मौजूद रहे।