Move to Jagran APP

पैक्स- कदवा के 23 व आजमनगर के तीन पैक्सों में चुनाव आज

कटिहार। कदवा प्रखंड के 23 व आजमनगर प्रखंड के तीन पैक्सों में रविवार को वोट डाले जाएंगे।

By JagranEdited By: Published: Sat, 14 Dec 2019 07:32 PM (IST)Updated: Sun, 15 Dec 2019 06:13 AM (IST)
पैक्स- कदवा के 23 व आजमनगर के तीन पैक्सों में चुनाव आज
पैक्स- कदवा के 23 व आजमनगर के तीन पैक्सों में चुनाव आज

कटिहार। कदवा प्रखंड के 23 व आजमनगर प्रखंड के तीन पैक्सों में रविवार को वोट डाले जाएंगे। इसको लेकर हर आवश्यक तैयारी पूरी कर ली गई है।

loksabha election banner

कदवा प्रखंड के 23 पैक्सों के 47 मतदान केंद्रों पर अध्यक्ष एवं सदस्य पद हेतु मतदान होगा। शनिवार को मतदान कर्मियों को चुनाव सामग्री देकर बूथ के लिए रवाना किया गया। रविवार को क्षेत्र के कुम्हरी, महम्मदपुर, गेठोरा, परभेली, रिजवानपुर, शिकारपुर, पेलागढ़ सहित 23 पैक्स में अध्यक्ष एवं सदस्य पद पर मतदान होगा। मतदान को लेकर सभी तैयारी पूरी कर ली गई है। अध्यक्ष पद हेतु 44 एवं सदस्य पद में 74 प्रत्याशी मैदान में हैं। मतदान में 38153 मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे। चुनाव को लेकर सुरक्षा का पुख्ता व्यवस्था की गई है। सभी केंद्रों पर पुलिस बल की तैनाती रहेगी। मतदान सुबह सात बजे से तीन बजे तक होगा। जबकि मतों की गिनती सोमवार को प्रखंड मुख्यालय में होगी। इस संबंध में सहायक निर्वाची पदाधिकारी समीर कुमार राय ने बताया कि सभी बूथों पर कर्मी पहुंच गए हैं। शांतिपूर्ण चुनाव संपन्न कराने को लेकर पूरी तैयारी की गई है।

सालमारी : आजमनगर प्रखंड के तीन पैक्सों में रविवार को मतदान होना है। इसको लेकर सभी प्रशासनिक तैयारी पूरी कर ली गई है। कुल तीन पैक्स के अध्यक्ष एवं सदस्य पद के लिए 3167 मतदाताओं द्वारा अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे। इसके लिए पांच मतदान केंद्र बनाए गए हैं। आजमनगर में कुल 28 पैक्स हैं। इनमें से 16 पैक्स का चुनाव कार्यकाल पूरा नहीं होने के कारण नहीं हो रहा है। वहीं 12 में से आठ अध्यक्ष पद तथा सदस्य पद के लिए 81 निर्विरोध घोषित किए गए हैं। जबकि जलकी पंचायत से एक भी सदस्य पद का नामांकन नहीं होने के कारण फिलहाल चुनाव स्थगित कर दिया गया है। वहीं आजमनगर पंचायत में सदस्य पद के लिए सात सदस्यों को निर्विरोध घोषित किया गया है। बाकी तीन सदस्य पद का चुनाव होना है। निर्वाचन पदाधिकारी अश्विनी कुमार ने बताया कि आजमनगर प्रखंड में तीन पंचायत में मतदान होना है। इसमें आजमनगर में 1180 मतदाता हैं। इसमें दो मतदान केंद्र बनाए गए हैं। मतदान केंद्र एक में 549 पुरुष मतदाता तथा 41 महिला मतदाता मताधिकार का प्रयोग करेंगे। वहीं अरिहाना पैक्स में दो मतदान केंद्र बनाए गए हैं। बघौडा पैक्स में पुरुष मतदाता की संख्या 460 तथा महिला मतदाताओं की संख्या 159 है। वहीं 16 दिसंबर को मतगणना होना है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.