एनडीए में सफलता हासिल कर अभिनव ने जिले का नाम किया रोशन
कटिहार। आजमनगर प्रखंड अंतर्गत अरिहाना के अभिनव कुमार झा ने पहले प्रयास में ही राष्ट्रीय र
कटिहार। आजमनगर प्रखंड अंतर्गत अरिहाना के अभिनव कुमार झा ने पहले प्रयास में ही राष्ट्रीय रक्षा अकादमी की परीक्षा पास कर अपने गांव सहित जिले का नाम भी रोशन किया है। अभिनव सैनिक स्कूल कुरकुंडा आंध्रप्रदेश से शिक्षा प्राप्त की। जहां से उन्होंने एनडीए परीक्षा पास करने की ठानी थी और पहले ही प्रयास में उन्होंने इसमें सफलता प्राप्त कर ली। इस सफलता से अभिनव के परिवार सहित पूरे गांव में उत्साह है। दादा सेवानिवृत्त शिक्षक विजय कांत झा, दादी मणि देवी, नाना मनमत ठाकुर, माता आभा झा, चाचा राजेश झा, अशोक झा, चाची बबिता झा व प्रीति झा तथा बड़े भाई विशाल ने अभिनव की सफलता पर प्रसन्नता जाहिर की। अभिनव की मां ने बताया कि अभिनव अपनी पढ़ाई को लेकर बचपन से ही गंभीर रहा है।
अभिनव का बचपन संघर्ष में बीता। बाल्यावस्था में ही पिता नवीन झा की असमय मौत हो गई। पति की मौत के बाद आभा ने आंगनबाड़ी सेविका रहते अपने दोनों बच्चों को अच्छी शिक्षा दी। पूर्व मुखिया कृष्णानंद राय, विद्यानंद राय, प्रमोद कुमार राय, जैनेन्द्र झा, शैलेन्द्र झा, प्रकाश चंद्र राय, राजीव झा,अरविन्द झा आदि ने भी अभिनव की सफलता पर प्रसन्नता जाहिर की है।