विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Apr 26, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Katihar News: कटिहार में 16 साल से रह रही पाकिस्तानी सोफिया बानो, अब पति मुश्किल में फंसा

Published: Sat, 26 Apr 2025 09:48 AM (IST)Updated: Sat, 26 Apr 2025 11:07 AM (IST)

Katihar News कटिहार जिले के कुरसेला थाना क्षेत्र में पाकिस्तानी महिला सोफिया बानो अपने पति अबू जाफर और चार बच्चों ...और पढ़ें

बिहार के कटिहार में 16 साल से रह रहीं पाकिस्तानी सोफिया (जागरण)
बिहार के कटिहार में 16 साल से रह रहीं पाकिस्तानी सोफिया (जागरण)

संवाद सूत्र, कटिहार। Katihar News: कटिहार जिले के कुरसेला थाना क्षेत्र के बलथी महेशपुर में 16 साल से पति अबू जाफर के साथ पाकिस्तान की गुजरांवाल की सोफिया बानो रह रही हैं। बताते चले कि पाकिस्तान की सोफिया बानो की मुलाकात जिले के कुरसेला थाना क्षेत्र के अबू जाफर हाशमी से संयुक्त अरब इमारत के अबू धाबी में हुई थी। दोनों यहां के एक कंपनी में काम करते थे।

साल 2008 में दोनो ने निकाह किया था। और इसके बाद सोफिया पहली बार साल 2009 में तीन महीने के लिए भारत आई। वह अबू धाबी से अटारी बॉर्डर के रास्ते भारत पहुंची थी। साल 2011 से 2015 के बीच वह कई बार भारत आई। 2015 के बाद से वह रिटर्न वीजा पर यहां पर रही हैं।

पति की मुश्किलें बढ़ेंगी

उन्होंने 2022 में अपना वीजा नवीनीकरण कराया हैं। वही अब पाकिस्तानी सोफिया बानो जिले के कुरसेला थाना क्षेत्र के बलथी महेशपुर में अपने पति अबू जाफर हाशमी के साथ रहती हैं। जिन्हें चार बच्चे हैं। अब अगर सोफिया को पाकिस्तान जाना पड़ता है तो पति की मुश्किलें बढ़ सकती हैं। फिलहाल चाहकर भी कुछ नहीं हो सकता है।

सोफिया बानो की पति अबू जाफर कुरसेला बाजार में फर्नीचर, फ्रिज और बजाज मोटरसाइकिल का शोरूम चलाता हैं। कुरसेला अपर थानाध्यक्ष सुनिता पांडेय ने कहा कि रिटर्न वीजा पर पाकिस्तानी सोफिया बानो अपने पति व चार बच्चे के साथ कुरसेला बलथी महेशपुर में रह रही हैं।

ये भी पढ़ें

Pahalgam Terror Attack: 'पहलगाम की घटना किसका फेलियर?', तेजस्वी यादव ने केंद्र सरकार पर उठाए कई सवाल

Pahalgam Attack: 'बची-खुची जमीन को मिट्टी में मिलाने का वक्त', बिहार से पीएम का आतंकियों को बड़ा संदेश