Move to Jagran APP

150 सक्रिय सदस्य होने पर ही होगा भाजपा मंडल अध्यक्ष का चुनाव

कटिहार। भारतीय जनता पार्टी संगठन पर्व 2019 बूथ एवं मंडल स्तरीय संगठन चुनाव को लेकर जिलाध्यक्ष्

By JagranEdited By: Published: Fri, 15 Nov 2019 01:57 AM (IST)Updated: Fri, 15 Nov 2019 01:57 AM (IST)
150 सक्रिय सदस्य होने पर ही होगा भाजपा मंडल अध्यक्ष का चुनाव
150 सक्रिय सदस्य होने पर ही होगा भाजपा मंडल अध्यक्ष का चुनाव

कटिहार। भारतीय जनता पार्टी संगठन पर्व 2019 बूथ एवं मंडल स्तरीय संगठन चुनाव को लेकर जिलाध्यक्ष मनोज राय की अध्यक्षता में मनिहारी मोड़ स्थित सामुदायिक भवन में महत्वपूर्ण बैठक हुई। बैठक में राष्ट्रीय मंत्री व जिला चुनाव पदाधिकारी विधान पार्षद रजनीश कुमार मुख्य अतिथि के रुप में मौजूद थे। राष्ट्रीय मंत्री श्री कुमार ने जिला के सभी 29 मंडल अध्यक्ष, मंडल चुनाव पदाधिकारी के साथ बैठक कर वृत लेते हुए बूथ अध्यक्ष, 21 सदस्य बूथ कमेटी, सक्रिय सदस्य सहित चुनाव संबंधित कई बिदुओं पर विस्तार पूर्वक चर्चा की। उन्होंने कहा कि मंडल कमेटी के चुनाव में शत-प्रतिशत मंडल में 150 सक्रिय सदस्य, शत प्रतिशत बूथ कमेटी, का गठन होना जरुरी है। इसके बाद ही मंडल अध्यक्ष का चुनाव किया जाएगा। उन्होंने कहा कि कई मंडलों में बूथ कमेटी एवं सक्रिय सदस्य शत-प्रतिशत पूरा कर लिया गया है। जल्द ही मंडल कमेटी का गठन किया जाएगा। जिलाध्यक्ष मनोज राय ने आए हुए सभी मंडल अध्यक्ष व चुनाव पदाधिकारी को संबोधित करते हुए जल्द से जल्द बूथ स्तरीय एवं सक्रिय सदस्यता की रसीद जिला में जमा करने एवं कमेटी का जल्द से जल्द गठन करने को कहा। इस बैठक में बिहार सरकार के मंत्री सह प्राणपुर विधायक विनोद कुमार सिंह, सदर विधायक व सचेतक तारकिशोर प्रसाद, विधान पार्षद अशोक अग्रवाल, पूर्व विधायक विभाष चौधरी, पूर्व विधान पार्षद राजवंशी सिंह, पूर्व जिला अध्यक्ष चंद्र भूषण ठाकुर, एसएन पोद्दार, वरुण झा, महामंत्री रामनाथ पांडे, मनोज सरकार, इंद्रजीत सिंह, उपाध्यक्ष बब्बन झा, राजकुमार राय, दिलीप वर्मा, विश्वनाथ मुकीम, भाजयुमो जिलाध्यक्ष सौरभ कुमार मालाकार, किसान मोर्चा अध्यक्ष लखी महतो, मंत्री प्रभात मिश्रा, राघवेंद्र सिंह, मंडल प्रभारी कमलेश भगत, तापस सिन्हा, कैलाश सिंह सहित सभी मंडल चुनाव पदाधिकारी, सभी मंडल अध्यक्ष सहित सक्रिय कार्यकर्ता मौजूद थे।

loksabha election banner

Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.