कटिहार जिले में कोसी स्नातक विधान परिषद चुनाव में 56.16 फीसद मतदान
कटिहार। कोसी स्नातक क्षेत्र विधान परिषद चुनाव गुरूवार को शांतिपूर्ण माहौल में संपन्न हो गया।
कटिहार। कोसी स्नातक क्षेत्र विधान परिषद चुनाव गुरूवार को शांतिपूर्ण माहौल में संपन्न हो गया। चुनाव में 56.16 मतदाताओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया। हसनगंज में सबसे अधिक 79.35 तथा नगर निगम बूथ सख्या 85 पर सबसे कम 38.39 प्रतिशत मतदान हुआ। कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच सुबह आठ बजे से मतदान शुरू हुआ। कोसी स्नातक क्षेत्र चुनाव के लिए जिले में 18 मतदान केंद्र बनाए गए थे। नगर निगम कार्यालय में दो तथा सभी प्रखंड विकास पदाधिकारी के कार्यालय वेश्म को मतदान केंद्र बनाया गया था। दोपहर तक मतदान का प्रतिशत कम रहा है। दोपहर बाद मतदान में तेजी आई। कुल 6035 मतदाताओं में 3389 मतदाताओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया। 3837 पुरूष तथा 552 महिला मतदाताओं ने वोट डाले। सभी मतदान केंद्रों पर दंडाधिकारी के नेतृत्व में सशस्त्र पुलिस बल की तैनाती की गई थी। शाम पांच बजे तक मतदान प्रक्रिया संचालित की गई। मतदान के बाद मतपेटी को पूर्णिया जिला मुख्यालय में बनाए गए वज्रगृह में जमा किया।
मतदान केंद्र- मतदान का प्रतिशत
फलका: 63.5
समेली- 62.92
कुरसेला- 67.91
बरारी- 49.41
कोढा- 67.41
नगन निगम बूथ 85- 38.96
नगर निगम बूथ 86- 40.47
कटिहार- 50.98
हसनगंज- 79.37
डंउखोरा- 63.51
कदवा- 63.64
बलरामपुर- 53.85
बारसोई- 66.80
आजमनगर- 65.57
प्राणपुर- 64.04
मनसाही- 56.66
मनिहारी- 62.77
अमदाबाद- 63.32