विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

कटिहार के होटलों पर पुलिस की दस्तक, आधी रात को खंगाले गए ID और CCTV फुटेज

Published: Thu, 28 May 2026 02:54 AM (IST)

पटना की घटना के बाद कटिहार पुलिस ने शहर के होटलों और रिहायशी इलाकों में आधी रात को विशेष जांच ...और पढ़ें

होटलों पर छापामारी करती पुलिस। फोटो जागरण

होटलों पर छापामारी करती पुलिस। फोटो जागरण

HighLights

  1. आधी रात कटिहार के होटलों में पुलिस का छापा।

  2. पुलिस ने आईडी, रजिस्टर और सीसीटीवी फुटेज खंगाले।

  3. होटल संचालकों को सख्त नियमों का पालन करने की चेतावनी।

संवाद सहयोगी, कटिहार। पटना के दानापुर स्थित एक होटल में पिता-पुत्री से जुड़ी घटना के बाद कटिहार पुलिस सतर्क हो गई है। पुलिस अधीक्षक शिखर चौधरी के निर्देश पर मंगलवार देर रात शहर के विभिन्न होटलों और रिहायशी इलाकों में विशेष जांच अभियान चलाया गया।

सदर एसडीपीओ विशाल आनंद के नेतृत्व में पुलिस टीम ने कई होटलों में पहुंचकर ठहरे लोगों की पहचान और गतिविधियों की जांच की। आधी रात पुलिस टीम के अचानक पहुंचने से होटल संचालकों में हड़कंप मच गया।

पुलिस ने होटल रजिस्टर, आगंतुकों के पहचान पत्र और सीसीटीवी कैमरों की जांच की। साथ ही होटल आने-जाने वाले लोगों से पूछताछ भी की गई। एसडीपीओ ने बताया कि जिले में सुरक्षा व्यवस्था को लेकर लगातार निगरानी रखी जा रही है।

बिहार पुलिस की सख्त चेतावनी

सभी थाना प्रभारियों को संदिग्ध गतिविधियों पर विशेष नजर रखने का निर्देश दिया गया है। उन्होंने कहा कि होटल संचालक किसी भी युवक और नाबालिग युवती को बिना पूरी जांच के कमरा नहीं दें।

पहचान पत्र की गहन जांच करने तथा हर गतिविधि का रिकॉर्ड रखने को कहा गया है। पुलिस ने होटल संचालकों को सीसीटीवी कैमरे हर हाल में चालू और अपडेट रखने का सख्त निर्देश दिया।

होटल कर्मियों की जानकारी भी पुलिस ने जुटाई। चेतावनी दी गई कि नियमों में गड़बड़ी पाए जाने पर संचालकों और कर्मचारियों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी।

होटलों में होता है गलत काम 

इधर, शहरवासियों का कहना है कि पुलिस को रात के साथ-साथ दिन में भी होटलों की औचक जांच करनी चाहिए। लोगों का मानना है कि दिन के समय भी संदिग्ध गतिविधियां संचालित होती हैं।

उल्लेखनीय है कि पूर्व में शहर के एक होटल में सेक्स रैकेट का खुलासा हो चुका है, जबकि दूसरे होटल से अवैध जेवरात भी बरामद किए गए थे।