विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

कटिहार में नशे के कारोबार पर पुलिस का शिकंजा! पोठिया के शब्दा में स्मैक और 30,900 नकद बरामद, तस्कर धराया

Published: Wed, 07 Oct 2026 06:54 AM (IST)

कटिहार पुलिस ने अवैध मादक पदार्थों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान में बड़ी सफलता हासिल की है। पोठिया के ...और पढ़ें

कटिहार के पोठिया थाना क्षेत्र से जब्त 57.43 ग्राम स्मैक, नकद राशि और पुलिस कस्टडी में खड़ा गिरफ्तार तस्कर

कटिहार के पोठिया थाना क्षेत्र से जब्त 57.43 ग्राम स्मैक, नकद राशि और पुलिस कस्टडी में खड़ा गिरफ्तार तस्कर

HighLights

  1. पोठिया पुलिस ने अवैध मादक पदार्थ अभियान में बड़ी सफलता पाई।

  2. शब्दा गांव में छापेमारी कर स्मैक और ₹30,900 नकद बरामद।

  3. तस्कर कुमार गौरव को एनडीपीएस एक्ट के तहत गिरफ्तार किया गया।

संवाद सूत्र, पोठिया (कटिहार)। Katihar Smack Seizure: कटिहार पुलिस कप्तान (एसपी) के कड़े निर्देश के आलोक में जिले भर में अवैध मादक पदार्थों की खरीद-बिक्री और तस्करी के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत पोठिया पुलिस को बड़ी कामयाबी मिली है।

पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर त्वरित कार्रवाई करते हुए थाना क्षेत्र के शब्दा (दिरा चांदपुर) गांव में छापेमारी कर भारी मात्रा में स्मैक की खेप के साथ एक तस्कर को गिरफ्तार कर लिया है।

पुलिस ने गिरफ्तार अभियुक्त के पास से 57.43 ग्राम स्मैक, नशे के धंधे से अर्जित 30 हजार नौ सौ (₹30,900) रुपये नकद और स्मैक के सेवन/पैकिंग में प्रयुक्त होने वाला एक सिल्वर रोल बरामद किया है।

शब्दा गांव में गुप्त सूचना पर रेड, घर से बरामद हुई स्मैक की खेप

पोठिया थानाध्यक्ष नवीन कुमार ने बताया कि पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि शब्दा गांव में कुमार गौरव अपने घर से ही चोरी-छिपे मादक पदार्थ (स्मैक) की बिक्री कर रहा है और युवाओं को नशे की गर्त में धकेल रहा है।

सूचना मिलते ही थानाध्यक्ष के नेतृत्व में पुलिस बल की एक विशेष टीम गठित कर तुरंत दिरा चांदपुर/शब्दा ग्राम स्थित कुमार गौरव के घर की घेराबंदी की गई। पुलिस टीम को देखकर आरोपी ने भागने का प्रयास किया, लेकिन मुस्तैद जवानों ने उसे दबोच लिया।

तलाशी में मिला स्मैक और नकद, पुलिस खंगाल रही सप्लायरों का नेटवर्क

घर की विधिवत तलाशी लेने पर पुलिस को 57.43 ग्राम स्मैक, ₹30,900 नगद और स्मैक सेवन में इस्तेमाल किया जाने वाला सिल्वर रोल बरामद हुआ। गिरफ्तार तस्कर की पहचान शब्दा निवासी कुमार गौरव के रूप में हुई है।

थानाध्यक्ष नवीन कुमार ने बताया कि गिरफ्तार अभियुक्त के खिलाफ एनडीपीएस (NDPS) एक्ट के तहत मामला दर्ज कर उसे न्यायिक हिरासत में भेजने की प्रक्रिया पूरी की जा रही है। पुलिस अब कड़ाई से पूछताछ कर यह पता लगा रही है कि स्मैक की यह खेप कहाँ से लाई गई थी और क्षेत्र में इसके नेटवर्क से कौन-कौन लोग जुड़े हैं।