दुर्गा पूजा पर कटिहार में बदलेगी ट्रैफिक व्यवस्था, 17 से 20 अक्टूबर तक लागू रहेगा रूट प्लान
कटिहार में दुर्गा पूजा के दौरान 17 से 20 अक्टूबर तक विशेष यातायात व्यवस्था लागू की गई है। शाम चार ...और पढ़ें

दुर्गा पूजा पर कटिहार में बदलेगी ट्रैफिक व्यवस्था, 17 से 20 अक्टूबर तक लागू रहेगा रूट प्लान (AI Generated Image)
HighLights
कटिहार में दुर्गा पूजा हेतु विशेष यातायात व्यवस्था लागू।
17 से 20 अक्टूबर तक शाम 4 बजे से नियंत्रण।
वैकल्पिक मार्ग, पार्किंग स्थल श्रद्धालुओं के लिए निर्धारित।
संवाद सहयोगी, कटिहार। दुर्गा पूजां पर्व के अवसर पर श्रद्धालुओं की भीड़ को देखते हुए शहर में विशेष यातायात व्यवस्था लागू की गई है। 17 से 20 अक्टूबर तक प्रतिदिन शाम चार बजे से सुबह चार बजे तक वाहनों के परिचालन पर नियंत्रण रहेगा।
सदर एसडीओ डॉ. सूरज कुमार, यातायात डीएसपी सदाम हुसैन, सदर एसडीपीओ विशाल आनंद ने एसडीओ कार्यालय में संयुक्त में प्रैस वार्ता कर कहा कि श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए वैकल्पिक मार्ग और पार्किंग स्थल निर्धारित किए हैं।
शहीद चौक से दुर्गा मंदिर जाने वाले तीनपहिया एवं चारपहिया वाहनों को नगर निगम ऑटो स्टैंड में पार्क करना होगा। कॉलेज मोड़ की ओर से आने वाले वाहनों की पार्किंग डीएस कॉलेज में होगी।
दोपहिया वाहन पटेल चौक और हरदयाल मोड़ होते हुए माहेश्वरी एकेडमी में खड़े किए जा सकेंगे। रेलवे स्टेशन की ओर से आने वाले वाहन स्टेशन पार्किंग में खड़े होंगे। इसके बाद श्रद्धालु निर्धारित मार्गों से पैदल दुर्गा स्थान पहुंच सकेंगे।
प्रमुख मार्गों पर वाहनों के प्रवेश पर रोक:
एमजी रोड से बनिया टोला जाने वाले मार्ग को पैदल श्रद्धालुओं के लिए निर्धारित किया गया है। शिव मंदिर चौक से बड़ा बाजार तथा दौलतराम चौक से शिव मंदिर की ओर सभी प्रकार के वाहनों का परिचालन प्रतिबंधित रहेगा।
चौधरी मोहल्ला से शिव मंदिर चौक तक दोपहिया वाहनों के परिचालन के लिए निर्धारित दिशा का पालन करना होगा। न्यू मार्केट से अरगड़ा चौक और एलडब्ल्यूसी क्लब की ओर जाने वाले दोपहिया वाहनों के लिए हरदयाल मोड़, पानी टंकी और शिव मंदिर चौक होकर मार्ग तय किया गया है।
बाहरी क्षेत्रों से आने वाले वाहनों के लिए भी अलग-अलग पार्किंग स्थल निर्धारित किए गए हैं। बिहारी क्षेत्र से पुरानी थाना की ओर आने वाले वाहनों को बलिया स्थित मैदान में पार्क करना होगा। जीआरपी चौक की ओर से आने वाले श्रद्धालुओं को सार्वजनिक परिवहन का उपयोग करने की सलाह दी गई है।
निर्धारित प्रतिबंधित क्षेत्रों में दोपहिया वाहनों और मानव चालित रिक्शा को छोड़कर अन्य वाहनों के प्रवेश पर रोक रहेगी। आवश्यक सेवाओं से जुड़े वाहनों को छूट दी गई है।
प्रशासन ने श्रद्धालुओं से निर्धारित पार्किंग स्थलों का उपयोग करने और वैकल्पिक मार्गों का पालन करने की अपील की है, ताकि पूजा के दौरान जाम की समस्या से बचा जा सके।
