विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

कटिहार में मत्स्य विभाग का बड़ा एक्शन, कोलकाता से पूर्णिया जा रहे 2 ट्रकों से 50 क्विंटल चाइनीज मांगूर जब्त; 3 धराए

Published: Tue, 15 Sep 2026 09:22 AM (IST)

Katihar Chinese Thai Mangur Fish Seized: कटिहार में मत्स्य विभाग ने अवैध अंतरराज्यीय सिंडिकेट पर कार्रवाई करते हुए कोलकाता से ...और पढ़ें

Katihar Chinese Thai Mangur Fish Seized: कटिहार में प्रतिबंधित थाई मांगूर की भारी खेप बरामद: 2 ट्रक जब्त, चालक समेत 3 हिरासत में; बंगाल से जुड़े हैं तार

Katihar Chinese Thai Mangur Fish Seized: कटिहार में प्रतिबंधित थाई मांगूर की भारी खेप बरामद: 2 ट्रक जब्त, चालक समेत 3 हिरासत में; बंगाल से जुड़े हैं तार

HighLights

  1. कटिहार में 50 क्विंटल प्रतिबंधित चाइनीज मांगूर मछली जब्त।

  2. कोलकाता से पूर्णिया जा रहे दो ट्रकों पर कार्रवाई।

  3. तीन लोग हिरासत में, मछली पर्यावरण और स्वास्थ्य के लिए हानिकारक।

संवाद सहयोगी, कटिहार। Katihar Chinese Thai Mangur Fish Seized:जिले में पर्यावरण और जनस्वास्थ्य के लिए गंभीर खतरा मानी जाने वाली प्रतिबंधित 'चाइनीज थाई मांगूर' मछली के अवैध अंतरराज्यीय सिंडिकेट के खिलाफ मत्स्य विभाग ने बड़ी कार्रवाई की है। विभाग की विशेष टीम ने गुप्त सूचना के आधार पर छापेमारी कर पश्चिम बंगाल के कोलकाता से पूर्णिया ले जाई जा रही लगभग 50 क्विंटल (5 टन) प्रतिबंधित थाई मांगूर मछली से लदे दो ट्रकों को जब्त कर लिया है।

मौके से चालक समेत तीन व्यक्तियों को हिरासत में लेकर कड़ी पूछताछ की जा रही है। इस जब्ती के बाद सीमांचल क्षेत्र में प्रतिबंधित मछली के अवैध कारोबार और इसे मिलने वाले कथित संरक्षण को लेकर गंभीर सवाल खड़े हो गए हैं।

जिला मत्स्य पदाधिकारी सनत कुमार ने कार्रवाई की पुष्टि करते हुए बताया कि विभाग को सटीक सूचना मिली थी कि पश्चिम बंगाल से दो बड़े ट्रकों पर प्रतिबंधित चाइनीज थाई मांगूर की बड़ी खेप लोड कर पूर्णिया की मंडी में खपाने के लिए ले जाई जा रही है। सूचना मिलते ही विभाग की टीम ने घेराबंदी कर दोनों ट्रकों को रोक लिया।

  • कटिहार में प्रतिबंधित चाइनीज थाई मांगूर मछली के अवैध अंतरराज्यीय कारोबार पर मत्स्य विभाग का बड़ा प्रहार

  • कोलकाता से पूर्णिया जा रहे दो ट्रकों को रोककर की गई जांच; करीब 50 क्विंटल प्रतिबंधित मछली जब्त

  • ट्रक चालक अभिजीत कुमार सहित तीन लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ जारी; कानूनी कार्रवाई में जुटा विभाग

  • पूछताछ में तस्करों ने स्थानीय स्तर पर 'मैनेज' करने का किया दावा; जलीय पारिस्थितिकी और स्वास्थ्य के लिए बेहद घातक है यह मछली

तलाशी के दौरान दोनों वाहनों में भारी मात्रा में प्रतिबंधित मांगूर मछली पाई गई। इसके बाद तत्काल प्रभाव से दोनों ट्रकों और मछलियों को जब्त कर लिया गया। वाहन चालक अभिजीत कुमार सहित तीन लोगों को हिरासत (डिटेन) में लेकर आगे की कानूनी प्रक्रिया शुरू कर दी गई है।

पूछताछ में तस्करों का दावा- लंबे समय से 'मैनेज' कर चल रहा धंधा

विभागीय पूछताछ के दौरान पकड़े गए धंधेबाजों ने कथित तौर पर कई चौंकाने वाले खुलासे किए हैं। उन्होंने दावा किया कि वे लंबे समय से इस अवैध कारोबार से जुड़े हुए हैं और रास्ते में पड़ने वाले विभिन्न थाना क्षेत्रों में मिलीभगत व मामला 'मैनेज' कर नियमित रूप से इन मछलियों की खेप लाते रहे हैं। हालांकि, जिला मत्स्य विभाग और पुलिस प्रशासन ने इस कथित दावे की आधिकारिक पुष्टि नहीं की है। यदि इस दावे में तनिक भी सच्चाई पाई जाती है, तो इस अवैध सिंडिकेट को संरक्षण देने वाले तत्वों की भूमिका की भी उच्चस्तरीय जांच तय मानी जा रही है।

इंसानी सेहत और पर्यावरण के लिए बेहद खतरनाक है चाइनीज मांगूर

मत्स्य विभाग के अधिकारियों के अनुसार, केंद्र और राज्य सरकार द्वारा देश में चाइनीज थाई मांगूर के पालन, उत्पादन, परिवहन और बिक्री पर पूर्ण प्रतिबंध लगाया गया है।

  • पारिस्थितिकी तंत्र को नुकसान: यह मांसाहारी और आक्रामक प्रजाति की मछली है, जो नदियों और तालाबों के प्राकृतिक जलीय पारिस्थितिकी तंत्र को तबाह कर देती है और स्थानीय देसी मछलियों की प्रजातियों को खाकर समाप्त कर देती है।

  • गंभीर बीमारियों का जोखिम: यह मछली अत्यंत गंदे पानी, सड़े-गले मांस और हानिकारक रसायनों के बीच तेजी से बढ़ती है। इसके सेवन से मानव शरीर में कैंसर, त्वचा रोग और अन्य गंभीर संक्रामक बीमारियों का खतरा बढ़ जाता है।

जिला मत्स्य पदाधिकारी ने स्पष्ट किया कि इस प्रतिबंध का मुख्य उद्देश्य स्थानीय पर्यावरण और आम जनता के स्वास्थ्य की रक्षा करना है। विभाग अब इस बिंदु पर तकनीकी जांच कर रहा है कि बंगाल से यह खेप किस सप्लायर ने भेजी थी, पूर्णिया में इसका मुख्य रिसीवर कौन था और इस पूरे नेटवर्क में कौन-कौन से बड़े कारोबारी शामिल हैं।