Move to Jagran APP

कार्यकर्ताओं को साथ लेकर संगठन को बनाया जाएगा धारदार : प्रकाश

कटिहार। भाजपा के प्रदेश कार्यालय द्वारा पलसा निवासी प्रकाश कुमार शर्मा को आजमनगर का मंडल अ

By JagranEdited By: Published: Fri, 13 Dec 2019 11:07 PM (IST)Updated: Fri, 13 Dec 2019 11:07 PM (IST)
कार्यकर्ताओं को साथ लेकर संगठन 
को बनाया जाएगा धारदार : प्रकाश
कार्यकर्ताओं को साथ लेकर संगठन को बनाया जाएगा धारदार : प्रकाश

कटिहार। भाजपा के प्रदेश कार्यालय द्वारा पलसा निवासी प्रकाश कुमार शर्मा को आजमनगर का मंडल अध्यक्ष मनोनीत किये जाने पर भाजपा कार्यकर्ताओं में हर्ष व्याप्त है। उनके मनोनयन पर कार्यकर्ताओं द्वारा उनका भव्य स्वागत किया गया। इस दौरान बिहार सरकार के मंत्री विनोद कुमार सिंह मौजूद रहे। मंत्री ने अपने संबोधन में कहा कि प्रकाश शुरू से ही जुझारू कार्यकर्ता रहे हैं। उनकी लगन को देखते हुए पार्टी द्वारा उन्हें जिम्मेदारी सौंपी गई है। प्रखंड महामंत्री अंजनी कुमार दास, जिला उपाध्यक्ष मानिकचंद्र मालाकार, अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ के प्रखंड अध्यक्ष मु. मिनहाज आलम, पूर्व प्रखंड अध्यक्ष सागर दास, पुरुषोत्तम शर्मा, महावीर सिंह, पंकज भगत, सुनील मंडल, सुखदेव सिंह, अभिषेक भगत, निखिल भगत, अहानु शर्मा, धीरेंद्र शर्मा, सूर्य नारायण सिंह, गोपाल साह, ब्रह्मदेव मंडल, प्रदीप शर्मा सहित अन्य कार्यकर्ताओं ने उनके मनोनयन पर उन्हें बधाई दी है। वही प्रकाश ने कहा कि वे कार्यकर्ताओं को साथ लेकर संगठन को धारदार बनाने का हर संभव प्रयास करेंगे।

loksabha election banner

Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.