राज्य सरकार के रवैए पर शिक्षक संघ ने जताई नाराजगी
कटिहार। आजमनगर बीआरसी में बिहार पंचायत नगर प्रारंभिक शिक्षक संघ की जिला कमेटी की बै
कटिहार। आजमनगर बीआरसी में बिहार पंचायत नगर प्रारंभिक शिक्षक संघ की जिला कमेटी की बैठक प्रखंड कमेटी के गठन को लेकर हुई। बैठक की अध्यक्षता संघ के जिला अध्यक्ष भानू प्रताप ¨सह ने की। बैठक को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि शिक्षकों का शोषण कार्यालय कर्मी से लेकर राज्य सरकार तक कर रही है। अब ये शोषण किसी भी हाल में बर्दाश्त नही किया जाएगा। उन्होंने कहा कि समान काम के लिए समान वेतन हमारा अधिकार है और ये इसे हमलोग लेकर रहेंगे। बैठक में जिला महासचिव सफिकुस्समा, उपाध्यक्ष मु. मिन्हाज, संयुक्त सचिव सुनील मंडल, जिला मीडिया प्रभारी विप्लव कुमार, प्राणपुर प्रखंड अध्यक्ष प्रताप कुमार आदि ने भी अपने विचार व्यक्त किए। इस दौरान सर्वसम्मति से मु. अंजार को संघ का प्रखंड अध्यक्ष, ललन कुमार ¨सह को सचिव, कोषाध्यक्ष सुभाष राय, वरीय उपाध्यक्ष प्रदीप शर्मा, मीडिया प्रभारी श्रवण पाल, कार्यालय सचिव मु. इल्हाज, सोशल मीडिया प्रभारी नितेश कुमार, जिला प्रतिनिधि जैन मंडल व रह्बरे इस्लाम, उपाध्यक्ष जगदीश दास, मु. नाहिद अख्तर, कन्हैया लाल बोसाक, जयलता पांडेय, रेणू कुमारी, मु. अर्शद तथा संयुक्त सचिव के पद पर भोपाल शर्मा, सूरज कुमार पासवान, मु. रहिश, मु. फायेक, रिजवान खातून, गुलाम नवी, मु. अर्शद का चयन किया गया।