इफ्तिखार बने भाजपा आइटी सेल के जिला संयोजक
कटिहार : भाजपा के जिलाध्यक्ष मनोज राय ने मु. इफ्तिखार राय को आइटी सेल का जिला संयोजक मनोनी
By JagranEdited By: Published: Wed, 20 Feb 2019 11:38 PM (IST)Updated: Wed, 20 Feb 2019 11:38 PM (IST)
कटिहार : भाजपा के जिलाध्यक्ष मनोज राय ने मु. इफ्तिखार राय को आइटी सेल का जिला संयोजक मनोनीत किया है। जिलाध्यक्ष ने कहा कि आईटी सेल को मंडल से लेकर शक्ति केंद्र बूथ स्तर तक मजबूत किया जाएगा। कहा कि आगामी लोकसभा चुनाव में यह सेल महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी। मनोनीत संयोजक ने कहा कि उन्हें जो जिम्मेदारी पार्टी द्वारा दी गई है उसे सही ढंग से पुराने एवं नये पदाधिकारी एवं कार्यकर्ताओं से मिलकर निभाएंगे। इस मौके पर प्रदेश संयोजक मनीष पांडेय, रोशन कुमार, जयप्रकाश यादव, भाजपा युवा मोर्चा के जिलाध्यक्ष सौरभ कुमार मालाकार, नवीन भगत, हीरा लाल साह, मिथुन मिश्रा, अमित आनंद, संतोष बजाज, परीक्षित कुमार सहित कई पदाधिकारी मौजूद थे।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें