पहले अपने गिरेबां में झांकें डिप्टी सीएम : पूर्व मंत्री
कटिहार : बिहार के उप मुख्यमंत्री सुशील कुमार मोदी द्वारा प्रतिपक्ष के नेता सह पूर्व उप मुख्यम
कटिहार : बिहार के उप मुख्यमंत्री सुशील कुमार मोदी द्वारा प्रतिपक्ष के नेता सह पूर्व उप मुख्यमंत्री तेजस्वी यादव पर बंगले को लेकर तंज कसे जाने पर पूर्व मंत्री डॉ. रामप्रकाश महतो ने तीखी प्रतिक्रिया व्यक्त की है। साथ ही किसी पर तंज कसने से पहले अपने गिरेबां में झांकने की सलाह दी है। श्री महतो ने कहा कि चाय बेचने की दुहाई देने वाले खुद पीएम मोदी के वर्तमान रहन-सहन व पहनावे पर भी डिप्टी सीएम को सवाल उठाना चाहिए। इतना ही नहीं सन 1990 के करीब खुद उप मुख्यमंत्री एक पुरानी स्कूटर पर चला करते थे और आज उनकी शान-शौकत किसी से छुपी हुई नहीं है। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार हो या फिर यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ उनके रहन-सहन पर डिप्टी सीएम का ध्यान आज तक नहीं गया। उन्होंने कहा कि राजनीति में सादगी कभी मिसाल हुआ करता था। जननायक कर्पूरी ठाकुर, लोकनायक जयप्रकाश नारायण, समाजवादी नेता जार्ज फर्नाडींस जैसे लोगों के रहन-सहन की बात आज दूर की कौड़ी हो चुकी है। आज अपने को उनके अनुनायी होने का दावा करने वाले जदयू व भाजपा के नेता किस तरह सुविधायुक्त ¨जदगी जी रहे हैं, यह किसी से छुपी नहीं है।