रोस्टर से ड्यूटी नहीं लिए जाने पर यूनियन ने उठाया सवाल
कटिहार: रेल मंडल में गेटमेन व ट्रेक मेन से रेलवे के इंजीनिय¨रग विभाग द्वारा ड्यूटी रोस्ट
कटिहार: रेल मंडल में गेटमेन व ट्रेक मेन से रेलवे के इंजीनिय¨रग विभाग द्वारा ड्यूटी रोस्टर का पालन नहीं किए जाने पर रेलवे इम्पलाइज यूनियन ने सवाल उठाया है। यूनियन के अनुसार कटिहार रेल मंडल के सभी फाटकों पर कार्यरत गेटमेन से ग्यारह से बारह घंटा ड्यूटी लिया जा रहा है, जो सर्वथा अनुचित है। इससे मंडल में कार्यरत सभी गेटमेन व ट्रेकमेन को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ता है। बता दें कि रेलवे बोर्ड का सख्त निर्देश है कि गेटमेन व ट्रेकमेन से आठ घंटा से अधिक डूयटी नहीं ली जानी है। आठ घंटा से अधिक ड्यूटी कराने पर देने होंगे ओवर टाइम
रेलवे बोर्ड के निर्देश के अनुसार यदि गेटमेन व ट्रेकमेन से विशेष परिस्थिति में आठ घंटा से अधिक ड्यूटी लिया जाता है, तो उन्हें सप्ताह में दो दिनों का अवकाश दिया जाना है। या फिर ओवर टाईम देना है।
क्या कहते हैं यूनियन के सचिव
रेलवे इम्पलाइज यूनियन के सचिव रूपेश कुमार ने बताया कि यूनियन हमेशा से गेटमेन व ट्रेकमेन के हित को आवाज उठाता रहा है। उनके सुरक्षा एवं ड्यूटी रोस्टर के अनुसार कराने लिए यूनियन कई बार आंदोलन भी किया जा चुका है। अगर इसमें सुधार नहीं हुआ तो आगे भी यूनियन आंदोलनात्मक कार्रवाई को विवश होगी।
क्या कहते हैं सीनियर डीसीएम:
रेल मंडल के सीनियर डीसीएम विवेकानंद द्विवेदी ने कहा कि रेल मंडल में रेलवे बोर्ड के निर्देश का पूरी तरह से पालन किया जाता है। गेटमेन व ट्रैकमेन से ड्यूटी रोस्टर के अनुसार ही ड्यूटी लिया जाता है।