चार थानाध्यक्ष समेत 26 पुलिस पदाधिकारियों का स्थानांतरण
कटिहार : आसन्न लोकसभा चुनाव को लेकर पुलिस अधीक्षक विकास कुमार द्वारा चार थानाध्यक्ष सहित 2
कटिहार : आसन्न लोकसभा चुनाव को लेकर पुलिस अधीक्षक विकास कुमार द्वारा चार थानाध्यक्ष सहित 26 पुलिस अधिकारियों का स्थानांतरण किया गया है। सभी अधिकारियों को तत्काल प्रभाव से नव पदस्थापित थानों में योगदान करने का निर्देश दिया गया है। आजमनगर थानाध्यक्ष अनुपम कुमार को कुर्सेला का नया थानाध्यक्ष बनाया गया है। कुर्सेला थानाध्यक्ष मनीष कुमार रजक अब आजमनगर के नए थानाध्यक्ष होंगे। डंडखोरा थानाध्यक्ष रामचंद्र प्रसाद मंडल को मनसाही का नया थानाध्यक्ष बनाया गया है। मुफस्सिल थाना में पदस्थापित पुअनि संजय कुमार-2 को डंडखोरा का नया थानाध्यक्ष बनाया गया है। नगर थाना के पुअनि पंचलाल यादव को हसनगंज का थानाध्यक्ष बनाया गया है। हसनगंज थानाध्यक्ष नरेश कुमार अब कअनि के रूप में मनिहारी थाना में योगदान देंगे। सुधानी ओपी अध्यक्ष शिव कुमार ¨सह अब आजमनगर थाना में कअनि का योगदान देंगे। आजमनगर थाना के कअनि राजेश कुमार अब सुधानी के नये ओपी अध्यक्ष होंगे। इसके अलावा मनिहारी थाना के कअनि प्रेम कुमार भारती नगर थाना में कअनि होंगे। मुफस्सिल थाना के कअनि धर्मेंद्र कुमार का तबादला मनिहारी थाना, सेमापुर के कअनि जगदीश राम का स्थानांतरण कदवा थाना, सतेंद्र प्रसाद कअनि कदवा थाना का स्थानांतरण मुफस्सिल व मनिहारी के कअनि उमाशंकर यादव का स्थानांतरण सेमापुर ओपी किया गया है।