रसोइया के हड़ताल से कई स्कूलों में एमडीएम ठप
कटिहार। रसोइया संघ के हड़ताल से प्रखंड क्षेत्र के कई प्राथमिक व मध्य विद्यालयों में तकरीबन
By JagranEdited By: Published: Fri, 15 Feb 2019 09:41 PM (IST)Updated: Fri, 15 Feb 2019 09:41 PM (IST)
कटिहार। रसोइया संघ के हड़ताल से प्रखंड क्षेत्र के कई प्राथमिक व मध्य विद्यालयों में तकरीबन डेढ़ माह से एमडीएम पूरी तरह से ठप है। एमडीएम बंद रहने से बच्चों की उपस्थिति भी प्रभावित हो रही है। कई विद्यालय के प्रधानाध्यापकों ने बताया मध्याह्न भोजन बंद रहने का असर बच्चों की उपस्थिति पर पड़ रहा है। विद्यालय में बच्चों की संख्या बहुत कमी आई है। ग्रामीणों ने बताया कि सरकारी विद्यालय में अधिकांश गरीब बच्चे पढ़ते है। एमडीएम बंदी का असर इन बच्चों पर रहता है।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें