अंडा नहीं मिलने पर एमडीएम खाने से बच्चों ने किया इंकार
कटिहार। फलका प्रखंड के उत्क्रमित मध्य विद्यालय बड़ी चातर में शुक्रवार को अंडा नहीं मिलने व
कटिहार। फलका प्रखंड के उत्क्रमित मध्य विद्यालय बड़ी चातर में शुक्रवार को अंडा नहीं मिलने व कथित तौर पर घटिया भोजन परोसने पर छात्र-छात्राएं सहित अभिभावकों ने प्रधानाध्यापक के खिलाफ जमकर विरोध प्रदर्शन किया। साथ ही घटिया मध्याह्न भोजन परोसने और मीनू के अनुसार अंडा न देने को लेकर छात्र-छात्राओं ने भोजन करने से भी इंकार कर दिया। छात्रा खुशबू खातून, रोहित कुमार, मु. रब्बान, ¨पकी कुमारी, नरेश खातून, मु. राहुल, राखी कुमारी, अफसरी खातून व अब्दुल कलाम सहित अन्य बच्चों ने बताया कि विद्यालय में पढ़ाई नहीं होती न ही मीनू के आधार पर मध्याह्न भोजन बनाया जाता। कई शुक्रवार से अंडा या फल उन लोगों को नहीं दिया गया है। शुक्रवार को भी उन लोगों को अंडा नहीं दिया गया और मध्याह्न भी घटिया बनाया गया था। अभिवावक मु. परवेज आलम, मु. आजाद, मु. उस्मान, नूर इस्लाम, मु. खलील, गोपाल यादव सहित विद्यालय की अध्यक्ष रवीना खातून, समिति सदस्य प्रतिनिधि, मु. बल्लू ने प्रधानाध्यापक सुमन कुमार भारती पर आरोप लगाते हुए कहा कि विद्यालय पढ़ाई एक दम चौपट है। मध्याह्न भोजन बच्चों को घटिया खिलाया जाता है। प्रधानाध्यापक बच्चों के उपस्थिति से अधिक हाजरी बनाकर मध्याह्न भोजन में लूटखसोट करते है। शुक्रवार को किसी भी बच्चे को अंडा या फल नहीं खिलाया गया था। शुक्रवार को प्रधानाध्यापक विद्यालय से गायब थे। गौरतलब हो कि विद्यालय में कुल नामांकित बच्चों की संख्या 565 है। शुक्रवार को उपस्थित बच्चों की संख्या 92 था। प्रभारी शिक्षक रिजवान अहमद ने बताया कि प्रधानाध्यपक द्वारा आज अंडा या फल उन्हें नहीं दिया गया था। इधर प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी राम पुकार महतो ने कहा कि ग्रामीणों द्वारा बच्चों को अंडा या फल नहीं देने की सूचना मिली है। साथ ही मध्याह्न भोजन घटिया बनाने का भी सूचना मिली है। पूरे मामले की जांच कर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।