आजमनगर के निमौल में खुलेगा मिट्टी जांच केन्द्र
कटिहार। कृषि विभाग द्वारा आजमनगर प्रखंड के आदर्श पंचायत निमौल में मिट्टी जांच केंद्र खोलने क
कटिहार। कृषि विभाग द्वारा आजमनगर प्रखंड के आदर्श पंचायत निमौल में मिट्टी जांच केंद्र खोलने की स्वीकृति प्रदान कर दी है। पंचायत के मुखिया आले रसूल के अथक प्रयास से यह उपलब्धि मिली है। इससे क्षेत्र के किसानों में हर्ष व्याप्त है। मिट्टी जांच केंद्र खुल जाने से क्षेत्र के ही नहीं बल्कि बारसोई अनुमंडल के किसानों को भी इसका लाभ मिलेगा। मिट्टी जांच से इस क्षेत्र के किसानों को किस खेत में किस प्रकार के रासायनिक अथवा बर्मी कंपोस्ट खाद का प्रयोग किया जाना है, इसकी सहज जानकारी मिल जाएगी। किसानों की अच्छी उपज बढ़ाने में अपेक्षित सहयोग मिलेगा। यह जानकारी जिला कृषि पदाधिकारी चंद्र देव प्रसाद द्वारा निर्गत पत्र में बताया गया है कि संयुक्त निदेशक, रासायनिक मिट्टी जांच केंद्र प्रयोगशाला बिहार पटना के पत्रांक 2216/795 के आलोक में कटिहार जिले से मात्र आजमनगर प्रखंड के आदर्श पंचायत निमोल में मिट्टी जांच केंद्र की स्वीकृति प्रदान की गई है। मिट्टी जांच केंद्र के संचालक की जिम्मेदारी मु. संयाम आलम को दी गई। निमौल के मुखिया आले रसूल ने बताया कि निमौल पंचायत में मिट्टी जांच केंद्र खोलने से खासतौर पर किसानों को खेती करने में अपेक्षित सहयोग मिलेगा साथ ही खेतों में अधिक उपज होने से किसान खुशहाल होंगे। अब किसानों को मिट्टी जांच कराने के लिए कटिहार नहीं जाना पड़ेगा।