अनाज वितरण नहीं होने से रोष
कटिहार। सेमापुर सकरैली पंचायत में छठ पर्व को लेकर अब तक डीलर द्वारा अनाज वितरण नहीं ि
By JagranEdited By: Published: Sun, 11 Nov 2018 12:03 AM (IST)Updated: Sun, 11 Nov 2018 12:03 AM (IST)
कटिहार। सेमापुर सकरैली पंचायत में छठ पर्व को लेकर अब तक डीलर द्वारा अनाज वितरण नहीं किए जाने से उभोक्ताओं में रोष व्याप्त है। छठ पर्व में चावल-गेहूं की आवश्यकता व्रतियों की रहती है। ऐसे में अब तक अनाज नहीं मिल पाने से उपभोक्ता अनाज बाजार से महंगे भाव में खरीद रहे है। सकरैली के डीलर मांगन, जेपी रजक सहित अन्य ने कहा कि उन्हें अनाज नहीं मिल पाया है। जिससे वितरण नहीं हो पा रही है। इस संर्दभ में एजीएम ने बताया कि ट्रैक्टर नहीं लगने के कारण सकरैली का अनाज नहीं जा पाया है। एक-दो दिनों में वहां अनाज पहुंच जाएगा।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें