निखिल बने महासचिव व बीके मिश्रा संगठन मंत्री
कटिहार : स्थानीय होटल में अंतर्रष्ट्रीय ब्राह्माण महा संस्था की बैठक जिलाध्यक्ष संजीव झा की अध्
कटिहार : स्थानीय होटल में अंतर्रष्ट्रीय ब्राह्माण महा संस्था की बैठक जिलाध्यक्ष संजीव झा की अध्यक्षता में हुई। इसमें सांगठनिक विस्तार सहित आगामी कार्ययोजना पर भी विस्तार से चर्चा की गई। इसमें समाज के उत्थान व जन सरोकार से जुड़े मुद्दों पर कार्य करने पर बल दिया गया। बाद में तमाम सदस्यों द्वारा सर्वसम्मति से जिला महासचिव पद पर निखिल कुमार झा के चयन की घोषणा की गई। इसी तरह कोषाध्यक्ष पद पर बीके मिश्रा तथा संगठन मंत्री के पद पर मनोज झा का चयन सर्वसम्मति से किया गया। निखिल झा के महासचिव पद पर चयन होने पर डॉ. पीएन झा, भरत झा, मुरारी झा, सुभाष झा, मुन्ना ठाकुर, संतोष मिश्रा, मुन्ना झा, राजेश झा, रंजीत झा, अमित झा, देवेन्दर झा, मनीष ठाकुर आदि लोगों ने हर्ष जताया है। जिलाध्यक्ष संजीव झा व प्रदेश उपाध्यक्ष नवीन झा ने पदाधिकारियों के चयन पर खुशी जाहिर करते हुए कहा कि आशा ही नहीं पूर्ण विश्वास है कि इससे संस्था और मजबूत होगी।