पहाड़ पर हो रही बर्फबारी से मौसम ने ली करवट
कटिहार: पश्चिमी हिमालय पर हो रही बर्फबारी से मौसम ने अचानक करवट ली है। दो दिनों से लो
कटिहार: पश्चिमी हिमालय पर हो रही बर्फबारी से मौसम ने अचानक करवट ली है। दो दिनों से लोगों को मौसम में ठंडक का एहसास होने लगा है। मौसम विभाग से मिली जानकारी के मुताबिक बर्फबारी के कारण तापमान में एक से दो डिग्री की गिरावट दर्ज की गई है। मैदानी इलाकों में ठंड ने दस्तक देनी शुरू कर दी है। अगले दो दिनों में तापमान में और गिरावट होने की संभावना जताई गई है। मौसम में अचानक आए बदलाव से मौसमी बीमारियों का खतरा भी बढ़ गया है। बुधवार और गुरूवार को अल सुबह आसमान पर कुहासा भी छाया रहा है। ठंड के दस्तक देने के साथ ही बाजारों में गर्म कपड़ों से दुकानें सजने लगी है। मौसम विभाग के मुताबिक नवंबर अंतिम सप्ताह से पारा और गिरने के साथ ठंड पड़ेगी। पिछले वर्ष की अपेक्षा इस बार कड़ाके की ठंड पड़ने की संभावना जताई गई है।