Move to Jagran APP

नहाय-खाय के साथ आज से शुरु होगा छठ का चार दिवसीय अनुष्ठान

कटिहार: लोक आस्था का चार दिवसीय महापर्व छठ रविवार को नहाय- खाय के साथ शुरू हो जाएगा।

By JagranEdited By: Published: Sat, 10 Nov 2018 10:31 PM (IST)Updated: Sat, 10 Nov 2018 10:31 PM (IST)
नहाय-खाय के साथ आज से शुरु 
होगा छठ का चार दिवसीय अनुष्ठान
नहाय-खाय के साथ आज से शुरु होगा छठ का चार दिवसीय अनुष्ठान

कटिहार: लोक आस्था का चार दिवसीय महापर्व छठ रविवार को नहाय- खाय के साथ शुरू हो जाएगा। सोमवार को खरना पूजा के बाद छठव्रती तीन दिनों के कठोर निर्जला उपवास पर रहेंगी। मंगलवार को अस्ताचलगामी सूर्य और बुधवार को उदीयमान भगवान भास्कर को अ‌र्ध्यदान के साथ महापर्व संपन्न हो जाएगा। कारी कोसी, विजय बाबु पोखर, बीएमपी, बैगना नहर सहित विभिन्न छठ घाटों की साफ- सफाई और सजावट का काम जोर शोर से किया जा रहा है। छठ के लोकगीतों से पूरा वातावरण गुंजायमान हो रहा है। गंगा स्नान के लिए मनिहारी और काढ़ागोला घाट के लिए छठव्रती महिलाओं व श्रद्धालुओं का जत्था दोपहर बाद तक ट्रेन, ऑटो सहित अन्य वाहनों से रवाना होते रहे। छठ की पूजन सामग्रियों से पूरा बाजार अटा पड़ा है।लोग पूरी तरह छठ सामग्रियों की खरीददारी में जुट गए हैं और बाजार पूरी तरह छठ के रंग में रंग गया है। नगर निगम सहित स्वंयसेवी संस्थाओं द्वारा घाटों की साफ- सफाई का काम किया जा रहा है। जिला प्रशासन द्वारा छठव्रतियों की सुविधा व सुरक्षा को लेकर पुख्ता प्रबंध किए गए हैं। छठ घाटों की ओर जाने वाले रास्तों पर रोशनी के लिए एलइडी बल्ब लगाए जा रहे हैं। बाजारों में छठ की पूजन सामग्री की खरीदारी को लेकर लोगों की भारी भीड़ उमड़ रही है। गंगा स्नान के लिए श्रद्धालुओं की भीड़ के कारण यातायात व्यवस्था भी चरमरा गई। मनिहारी जाने वाली ट्रेनों में तिल रखने भर की जगह नहीं थी। मनिहारी टर्मिनल स्टेशन पर भीड़ के कारण भगदड़ की स्थिति भी बनी रही। छठ घाटों पर हो रही आकर्षक साज-सजावट

loksabha election banner

महापर्व को लेकर छठ घाटों को आकर्षक रूप से सजाया जा रहा है। घाटों की ओर जाने वाले रास्तों पर जगह- जगह तोरणद्वार लगाए गए हैं। प्रशासनिक स्तर से सभी महत्वपूर्ण घाटों पर प्राथमिक उपचार व हेल्प लाइन सेंटर की व्यवस्था करने का निर्देश दिया गया है। छठ घाट तक जाने वाले रास्ते की मरम्मत का काम भी जोरों पर किया जा रहा है। कारी कोसी, विजय बाबु पोखर सहित अन्य घाटों पर सुरक्षा को लेकर बैरिके¨डग की जा रही है। मनिहारी गंगा घाट पर हजारों की संख्या में उमड़ने वाली भीड़ को देखते हुए सुरक्षा की पुख्ता व्यवस्था की गई है।

पूजन सामग्री की खरीद को बाजारों में उमड़ी भीड़

छठ के पूजन सामग्री की खरीदारी के लिए बाजारों में भारी भीड़ उमड़ी। सूप व डाला की जमकर खरीदारी की गई। रविवार को कद्दु भात को लेकर कद्दु की कीमतों में उछाल के साथ ही भारी डिमांड रही। शहर के न्यू मार्केट, बड़ा बाजार, मिरचाईबाड़ी में दुकानें पूजन सामग्री से अटा पड़ा है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.