एसडीओ ने किया विभिन्न छठ घाटों का निरीक्षण
कटिहार। लोक आस्था के महापर्व छठ को लेकर छठ घाटों पर की जा रही तैयारी और विधि व्
By JagranEdited By: Published: Sat, 10 Nov 2018 10:27 PM (IST)Updated: Sat, 10 Nov 2018 10:27 PM (IST)
कटिहार। लोक आस्था के महापर्व छठ को लेकर छठ घाटों पर की जा रही तैयारी और विधि व्यवस्था का बारसोई एसडीओ पवन कुमार मंडल ने निरीक्षण किया। इस दौरान बीडीओ अनुराग आदित्य, अंचलाधिकारी शंभूनाथ राम, अंचल निरीक्षक मु. शमीम अख्तर आदि मौजूद थे। एसडीओ ने आजमनगर महानंदा छठ घाट, चन्नी पोखर छठ घाट, सालमारी बाजार स्थित पोखरों सहित विभिन्न घाटों का निरीक्षण कर पदाधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए। उन्होंने महापर्व को लेकर विशेष सतर्कता बरतने की बात कही। उन्होंने कहा कि त्योहार को लेकर सोशल मीडिया और शरारती तत्वों पर विशेष नजर रखी जा रही है। उन्होंने कहा कि महापर्व को लेकर अनुमंडल क्षेत्र में आवश्यक तैयारी पूरी कर ली गई है।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें