कार्यशाला में श्रमिकों के कल्याण पर चर्चा
कटिहार : श्रम कल्याण केंद्र में सहायक श्रमायुक्त पूर्णिया मुख्यालय द्वारा श्रम कल्याण दिवस के मौक
कटिहार : श्रम कल्याण केंद्र में सहायक श्रमायुक्त पूर्णिया मुख्यालय द्वारा श्रम कल्याण दिवस के मौके पर एक दिवसीय कार्यशाला का आयोजन किया गया। कार्यशाला का उद्घाटन पूर्णिया मुख्यालय के सहायक श्रमायुक्त आदित्य राजहंस, श्रम अधीक्षक विनोद कुमार प्रसाद, नियोजन पदाधिकारी अमित कुमार, मजदूर संघ के अध्यक्ष विकास ¨सह, नियोजक अनिल कुमार चमरिया, संजय चौधरी ने संयुक्त रूप से किया। इस अवसर पर श्रम अधीक्षक द्वारा श्रम संसाधन विभाग द्वारा संचालित श्रम अधिनियम में श्रमिकों के कल्याण संबंधी उपबंधों की विस्तृत जानकारी दी गई। इस मौके पर उपस्थित होटल प्रबंधकों ने एक-एक श्रमिकों को सम्मानित किया गया। साथ ही सहायक श्रमायुक्त द्वारा निबंधित घरेलू कामगारों को परिचय पत्र वितरित किया गया। इस मौके पर गोपाल कृष्ण ¨सह, ¨बदु कुमार ¨सह, नरेंद्र कुमार वर्मा, राजेश कुमार, कुमार रमण, प्रवीण प्रसाद, बिपिन कुमार ¨सह, सुमित कुमार, तवरेज खान, निर्मल कुमार झा, विनोद कुमार झा, प्रकाश कुमार महतो आदि मौजूद थे।