सद्भावपूर्ण माहौल में मुहर्रम मनाने की अपील
कटिहार। शांतिपूर्ण माहौल में मुहर्रम मनाने को लेकर हसनगंज थाना परिसर में थानाध्यक्ष अजित क
कटिहार। शांतिपूर्ण माहौल में मुहर्रम मनाने को लेकर हसनगंज थाना परिसर में थानाध्यक्ष अजित कुमार की अध्यक्षता में शांति समिति की बैठक हुई। बैठक में शांति व सद्भाव के साथ मुहर्रम मनाने की अपील की गई। इस अवसर पर थानाध्यक्ष ने कहा कि की शरारती तत्वों पर पुलिस की पैनी नजर रहेगी। अफवाह फैलाने वालों एवं शांति व्यवस्था में व्यवधान पैदा करने वालों के विरूद्ध सख्त कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने कहा कि अफवाह पर लोग ध्यान न दें। शरारती तत्वों की संदिग्ध गतिविधियों की सूचना अविलंब स्थानीय पुलिस व प्रशासन के वरीय अधिकारियों को दें। उन्होंने कहा कि थाना क्षेत्र में संवदेनशील स्थानों को चिन्हित कर पर्याप्त संख्या में पुलिस बल की तैनाती की गई है। उन्होंने कहा कि मुहर्रम जुलूस के लिए लाइसेंस लेना अनिवार्य है। इस अवसर पर प्रखंड प्रमुख मनोज कुमार मंडल, एएसआई अरुण कुमार ¨सह, अनिल कुमार पासवान, विजय ¨सह,पूर्व मुखिया उसमान गनी, मुखिया विपिन ¨सह, सरपंच लक्ष्मी ठाकुर, पंसस मु. अजीमुद्दीन, सदानन्द तिर्की, प्रशांत झा, मु. इदरीस,महेंद्र प्रसाद मंडल, राजद प्रखंड अध्यक्ष मु. रईस, मु. जलील, रामनाथ मंडल, अब्दुल हन्नान आदि मौजूद थे।