मांगों को लेकर रेलवे मजदूर यूनियन का भूख हड़ताल शुरु
कटिहार। सात सूत्री मांगों को लेकर रेलवे मजदूर यूनियन के कार्यकर्ताओं का बुधवार को बार
कटिहार। सात सूत्री मांगों को लेकर रेलवे मजदूर यूनियन के कार्यकर्ताओं का बुधवार को बारसोई सेक्शन इंजीनियर कार्यालय के समक्ष 24 घंटे का भूख हड़ताल शुरु हो गया। गुरुवार पूर्वाह्न 10 बजे तक उक्त भूख हड़ताल चलेगा। इसमें कुल 30 सदस्य शामिल हैं। कटिहार से आए मालीगांव जोन के सहायक महामंत्री मनोज मनोज ¨सह ने कहा कि आज के दिन 1968 में ऑल इंडिया स्तर पर एक दिवसीय रेल हड़ताल ऑल इंडिया रेलवे फेडरेशन और मजदूर यूनियन की तरफ से किया गया था। आज का दिन मांग दिवस के रुप में मनाया जा रहा है। जीवन यापन लायक वेतन के साथ पेंशन संबंधित उनकी मांगें आज तक पूरी नहीं हो पाई है। उन्होंने कहा कि बारसोई में लंबे समय से डटे रेल पदाधिकारी मनमानी कर रहे हैं। रेलवे कर्मचारी को परेशान करने वाला खुद परेशानी में पड़ जाएगा। यूनियन इन मुद्दों को लेकर चुप नहीं बैठेगी। सीनियर सेक्शन इंजीनियर बारसोई द्वारा ट्रैक मेंटेनरों का गलत उपयोग किया जाता है। अधिकारी ट्रेक मेंटेनरों से जूठे बर्तन साफ करवाते हैं। जबकि उनका काम ट्रैक मेंटेनेस है। भूख हड़ताल का समर्थन कर रहे पूर्व शाखा अध्यक्ष शंकर साह ने कहा कि न्यू पेंशन नीति की नीतियां स्पष्ट नहीं है तथा न्यू पेंशन स्कीम से रेल कर्मचारियों का भला नहीं हो सकता है। इसलिए इसका लगातार विरोध किया जा रहा है। भूख हड़ताल पर बैठने वालों में राजीव कुमार ¨सह, शाखा सचिव शिव शंकर ¨सह, संयुक्त सचिव विश्वजीत कुमार ¨सह, संयुक्त सचिव मनोज कुसुम महतो, संयुक्त सचिव मासूम अली, संगठन सचिव सदस्य राजा वासफोर, प्रमोद कुमार, उपेंद्र राय, रामस्वरूप राय, संतोष मुखिया, प्रदीप कामती, कुशेश्वर मुखिया, मनोहर चौधरी, दिलीप ठाकुर, बिरवा कुमार साह, जतन कुमार साह, भीम प्रसाद मंडल, पृथ्वी राज शर्मा, इंद्रजीत वासफोर, राकेश कुमार, दिनेश कुमार गुप्ता, मंजर आलम, आसिफ आलम, प्रवीण नायक, विवेकानंद ¨सह, अजय कुमार, अनिरुद्ध दास, देव कुमार, विजय वासफोर एवं महमूद आलम शामिल हैं।