लोगों को दे कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी : विधान पार्षद
कटिहार। मनिहारी नगर क्षेत्र में भाजपा नगर महिला मोर्चा की बैठक अध्यक्ष उषा गुप्ता की अध्यक्षता
कटिहार। मनिहारी नगर क्षेत्र में भाजपा नगर महिला मोर्चा की बैठक अध्यक्ष उषा गुप्ता की अध्यक्षता में हुई। इस मौके पर विधान पार्षद अशोक अग्रवाल मुख्य रूप से मौजूद रहे। विधान पार्षद ने केंद्र एवं राज्य सरकार द्वारा चलाई जा रही कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी लोगों तक पहुंचाने की अपील की गई। कहा कि उज्ज्वला योजना, शौचालय योजना, प्रधानमंत्री आवासीय योजना, हर घर जल नल योजना आदि का लाभ उठाने को लेकर लोगों को प्रेरित करने की बात कही। कहा कि दशहरा तक मनिहारी नगर क्षेत्र में बिजली की रोशनी पहुंच जाएगी। उन्होंने लोगों से स्वच्छता को लेकर भी पहल की मांग की। इस मौके पर बड़ी संख्या में महिलाओं ने शौचालय, स्वच्छता, पेयजल सहित अन्य समस्याओं से विधान पार्षद को अवगत कराया। विधान पार्षद से शीघ्र सकारात्मक पहल का आश्वासन दिया। इस मौके पर मनिहारी विधानसभा प्रभारी दिलीप वर्मा, चैम्बर ऑफ कॉमर्स के विश्वनाथ मुकीम, विधानसभा पालक कैलाश ¨सह, वार्ड पार्षद गुलाब चौधरी व वकील यादव, भाजपा नगर अध्यक्ष अनिल मंडल, गुड्डु यादव, उत्तम यादव, दिलवर पासवान, वीरेंद्र झा, जयप्रकाश पासवान सहित महिला मोर्चा की पदाधिकारी एवं बड़ी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद थे।