जलजमाव की समस्या को लेकर गहराने लगा आक्रोश
कटिहार : नगर निगम क्षेत्र के वार्ड संख्या 28 स्थित पानी टंकी चौक से सत्संग मंदिर होते हुए गाम
कटिहार : नगर निगम क्षेत्र के वार्ड संख्या 28 स्थित पानी टंकी चौक से सत्संग मंदिर होते हुए गामी टोला जाने वाली सड़क पर जलजमाव की समस्या लोगों के लिए परेशानी का सबब बन चुकी है। वर्षों से समस्या झेल रहे लोगों के लिए जलजमाव नासूर बन चुकी है। यहां हमेशा जलजमाव रहने के कारण मोहल्ले के लोग हर रोज परेशानी से दो चार हो रहे हैं। नालों की उराही नहीं होने और पक्के नाला का निर्माण नहीं होने के कारण नाला का गंदा पानी सड़कों से होकर बहता है। सड़क की समस्या को लेकर मोहल्लेवासियों का आक्रोश गहराने लगा है। मोहल्लावासी अशोक साह, अरुण साह, सिया, ज्ञान सागर, वीरेंद्र शर्मा, विनोद साह, नारद साह, नरेश शर्मा, पंकज ¨सह आदि ने कहा कि नगर निगम क्षेत्र रहने के बाद भी उन्हें कोई लाभ नहीं है। लगातार कर का बोझ झेलने के बाद भी लोग परेशानी का सबब झेल रहे हैं। लोगों ने कहा कि अगर समस्या का स्थाई निदान नहीं हुआ तो लोग उग्र आंदोलन करने को बाध्य होंगे।