मनिहारी के कई गांवों में घुसा बाढ़ का पानी, आवागमन बाधित
कटिहार। गंगा के जलस्तर में मनिहारी के कई गांवों में बाढ़ का पानी प्रवेश कर गया है। ध
कटिहार। गंगा के जलस्तर में मनिहारी के कई गांवों में बाढ़ का पानी प्रवेश कर गया है। धुरियाही पंचायत पूरी तरह बाढ़ की चपेट में है। विधायक मनोहर प्रसाद ¨सह ने बुधवार को नाव से बाढ़ प्रभावित गांवों का नाव से जायजा लेकर प्रभावित लोगों से बात कर उनकी समस्याओं को सुना। मुखिया राजकुमार मंडल ने बताया कि जलस्तर बढ़ने से कई गांवों में आवागमन की समस्या विकराल है। प्रशासनिक स्तर से नाव एवं प्रभावित लोगों के लिए राहत की व्यवस्था नहीं की गई है। उतरी कांटाकोश व दक्षिणी कांटाकोश पंचायत के निचले इलाकों में फैला बाढ़ का पानी गांव के भीतर प्रवेश करने लगा है। विधायक ने कहा कि बाढ़ प्रभावित लोगों को राहत मुहैया कराने के लिए आपदा प्रबंधन विभाग से बात की जाएगी। स्थिति से मुख्यमंत्री सहित वरीय पदाधिकारियों को भी अवगत कराया जाएगा। एक दर्जन से अधिक गांवों का सड़क संपर्क पूरी तरह भंग हो गया है। अंचलाधिकारी संजीव कुमार ने बताया कि प्रशासन सतर्क है। राजस्व कर्मचारियों काो प्रभावित इलाकों का स्थलीय जायजा लेकर इससे संबंधित रिपोर्ट सौंपने को कहा गया है।