12वीं में जवाहर नवोदय के 75 छात्र हुए उत्तीर्ण
कटिहार : जवाहर नवोदय विद्यालय कोलासी का 12वीं का परीक्षाफल इस बार भी बढि़या रहा। इस वर्ष
कटिहार : जवाहर नवोदय विद्यालय कोलासी का 12वीं का परीक्षाफल इस बार भी बढि़या रहा। इस वर्ष 76 छात्र-छात्राओं ने 12वीं का परीक्षा दी थी। इसमें 75 छात्र-छात्राएं उत्तीर्ण हुए। विद्यालय के 68 छात्र-छात्राओं ने 60 प्रतिशत से अधिक अंक प्राप्त किया है। विद्यालय के विज्ञान संकाय में शिखा कुमारी और रश्मि प्रिया ने 88.8 प्रतिशत अंक प्राप्त कर विद्यालय में प्रथम स्थान प्राप्त किया। जबकि आशिष कुमार ¨सह ने 85 प्रतिशत अंक प्राप्त कर विज्ञान संकाय में द्वितीय स्थान प्राप्त किया। कला संकाय में ऋतु चौहान और सुशांत कुमार राय ने 86.6 प्रतिशत अंक प्राप्त कर प्रथम स्थान पर रहे वहीं विद्यालय के मु. अशद हुसैन 83.2 प्रतिशत अंक प्राप्त कर आईटी वोकेशनल संकाय में प्रथम स्थान प्राप्त किया। रश्मि प्रिया ने गणित एवं रसायन शास्त्र विषय में 95 अंक, भौतिकी व जीव विज्ञान विषय में शिखा कुमारी 90 अंक प्राप्त किया। विद्यालय के रसायन शास्त्र के शिक्षक राम मिश्रा ने बताया कि 18 विद्यार्थियों ने विभिन्न विषयों में 90 व इससे अधिक अंक प्राप्त किया है। उन्होंने सभी छात्र-छात्राओं को इसके लिए बधाई दी है।